सिद्धार्थ मल्होत्रा द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के साथ एक बिल्कुल अलग दुनिया में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें रहस्यमयी जंगल, लोककथाओं और अलौकिक शक्तियों से भरी दुनिया की झलक देखने को मिलती है। सिद्धार्थ के साथ फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

टीजर में दिखा रहस्यमयी जंगल
टीजर में एक ऐसे जंगल की झलक मिलती है, जिसे आम जंगल नहीं बल्कि रहस्यों और शक्तियों से भरी जगह के तौर पर दिखाया गया है। सिद्धार्थ का किरदार इस रहस्यमयी दुनिया में पहुंचता है और धीरेधीरे उसके सामने ऐसी ताकतें आती हैं, जिन्हें समझना आसान नहीं है।
सिद्धार्थ का दिखा योद्धा अवतार
फिल्म के पहले जारी पोस्टर्स में सिद्धार्थ के दो अलगअलग रूप नजर आए थे और अब टीजर उनकी इस रहस्यमयी कहानी को और आगे बढ़ाता है। एक तरफ उनका किरदार आम इंसान जैसा दिखता है, तो दूसरी तरफ वह एक योद्धा के रूप में भी नजर आता है। इससे कहानी में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
लोककथा और अलौकिक शक्तियों का खेल
द वन की कहानी एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जिसमें भारतीय लोककथाओं से जुड़े रहस्य, फैंटेसी, एक्शन और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। कहानी में एक रहस्यमयी शक्ति और जंगल का खास कनेक्शन नजर आता है। फिल्म को एक नई पौराणिक कथा और काल्पनिक दुनिया के तौर पर तैयार किया गया है।
25 सितंबर को रिलीज होगी द वन
फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा कर रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। द वन 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



