CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

दोस्त की खूबसूरत पत्नी को पाने की जिद थी, एक रात वह उसकी बांहों में था; सुबह होने से पहले हो गया कांड

दोस्त की खूबसूरत पत्नी को पाने की जिद थी, एक रात वह उसकी बांहों में था; सुबह होने से पहले हो गया कांड

गांव पाडली मांडू से पांच दिन से लापता युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंकुश नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पत्नी के साथ उसके संबंध थे.

बिजनौर जिले में गांव पाडली मांडू से पांच दिन से लापता युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. जान गंवाने वाले युवक परिजन की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले का खुलासा कर दिया गया है. खुलासे के मुताबिक, महिला से प्रेम प्रसंग के चलते युवक शुभम की गला दबाकर हत्या की थी. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है. पांच दिन से लापता युवक का शव गांव पाडली मांडू में कब्रिस्तान के पास पड़ा मिला था.  पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी शुभम सैनी (25) 31 मई की सुबह शौच के लिए घर से गया था. इसी दौरान उस हमला करके उसकी हत्या कर दी गई और शव गांव के कब्रिस्तान के पास फेंक दिया. 

परिजन की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. दोनों आरोपियों ने बताया कि अंकुश की पत्नी से शुभम सैनी के अवैध संबंध थे. कई बार अंकुश ने अपनी पत्नी के साथ शुभम सैनी को आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया था. यहां तक कि वो दोनों एक बार कमरे में ही आपत्तिजनक हालत में मिले थे. इसके बाद अंकुश ने पत्नी और शुभम को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना.

22 मई को देखा तो आग बबूला हो गया अंकुश

अपनी पत्नी के साथ  शुभम सैनी को 22 मई, 2026 को भी अंकुश ने आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह बहुत नाराज हुआ. उसने लोकलाज की वजह से शुभम को कई बार समझाया. अंकुश की मानें तो शुभम उसकी पत्नी से दूर होने के लिए तैयार नहीं था. यहां तक कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. इसके बाद अंकुश ने अपने साथियों के साथ अपने मिलकर साजिश रची. 

मिलने के लिए बुलाया फिर कर दिया कत्ल

अंकुश ने ही शुभम को बुलाया और अपने साथ ले गए. इसके बाद बहस के दौरान ही पत्नी से अवैध संबंधों के चलते शुभम की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शुभम की जेब से उसका आधार कार्ड निकाल लिया, जिससे उसकी पहचान छिपी रही. उन्होंने आधार कार्ड गागन नदी के पुल से पहले बने खाद के गड्ढों में छुपा दिया.

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार

परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अंकुश, गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी वीरेंद्र सिंह फरार है. दरअसल, वारदात के बाद शुभम आरोपियों के साथ जा रहा था. इसी दौरा ग्रामीण सुखबीर सिंह और अशोक कुमार ने अंकुश और गौरव को देख लिया. इनकी गवाही अहम रही. इस मामले की जांच गई तो सामने आया है शुभम के अंकुश की पत्नी से अवैध संबंध थे. आरोपी अंकुश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से अवैध संबंधों में शुभम की हत्या कर दी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply