चुकंदर : चुकंदर में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को गुलाबी निखार देने में हेल्पफुल होते हैं. इसी वजह से मार्केट में अब फेस पैक के लिए चुकंदर का पाउडर भी मिल जाता है. आप इसका पेस्ट बनाकर दही मिलाएं और फेस पर अप्लाई करें. चाहे तो इसका रस भी लगाया जा सकता है. ये फेस पैक आपकी स्किन को नमी देकर मुलायम भी बनाएगा.

खीरा : खीरा आपकी त्वचा को सूदिंग इफेक्ट देकर फ्रेश बनाता है. इसका रस आप कॉटन से फेस पर लगा सकते हैं. इसके अलावा चंदन पाउडर, हल्दी, के साथ खीरे का रस मिलाकर फेस पैक बनाएं. आंखों के ऊपर कद्दूकस करके खीरा रखने से ठंडक मिलती है और आंखों की थकान दूर होती है. ये डार्क सर्कल से बचाने में भी हेल्पफुल रहता है.
टमाटर : टैनिंग की वजह से डलनेस हो तो टमाटर बढ़िया रहता है. इसमें मौजूद विटामिन सी, लाइकोपीन और नेचुरल एसिड स्किन की गहराई से सफाई करते हैं. डेड सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है. इसलिए ये दागधब्बों, मुंहासों, पिग्मेंटेशन, टैनिंग को कम करके स्किन को निखारने में मदद करता है. आप टमाटर को सीधा फेस पर लगा सकते हैं या फिर चुटकीभर हल्दी के साथ लगाएं.
आलू : आलू के स्लाइस करके फेस पर मसाज की जा सकती है या फिर इसका रस कॉटन बॉल की मदद से लगाएं. ये भी दागधब्बे, टैनिंग कम करने और नेचुरल ग्लो लाने में हेल्पफुल रहता है. ये रंगत को साफ भी करने में कारगर माना जाता है. डेड स्किन सेल्स हैं तो चावल के आटे, एलोवेरा के साथ आलू का रस मिलाकर लगाएं.
गाजर : गाजर एक ऐसी सब्जी है जो विटामिन ए से भरपूर है. ये खाने से तो त्वचा ग्लो करती ही है. इसके अलावा आप इसे फेस पर अप्लाई भी कर सकते हैं. गाजर को स्टीम करके मैश कर लें ऐर दही के साथ मिलाकर लगाएं. इससे टैनिंग भी रिमूव होगी और स्किन भी गहराई से साफ होती है. कद्दूकस करके इसका रस निकालकर भी लगाया जा सकता है जो चेहरे की खोई चमक को वापस लाने में मदद करता है.



