India

​1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर!

हर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई फाइनेंशियल और सरकारी नियमों में बदलाव होते हैं, और 1 नवंबर 2026 से भी कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. प्रदूषण नियंत्रण और सर्दियों के मौसम को देखते हुए दिल्ली में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम, बिना पीयूसी पेट्रोलडीजल न मिलने और बाहर की पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर रोक जैसे सख्त कदम उठाए गए हैं. इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव जैसी चीजें सीधे आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है..

1 50 प्रतिशत स्टाफ करेगा वर्क फ्रॉम होम
1 नवंबर से दिल्ली में प्राइवेट और सरकारी, दोनों तरह के दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम लागू होगा. आधे कर्मचारी दफ्तर आएंगे और बाकी घर से काम करेंगे. दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया गया है. MCD और स्थानीय निकायों के दफ्तर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे, जबकि दिल्ली सरकार के दफ्तरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा.

2आईटीआर टैक्स ऑडिट की नई डेडलाइन

फाइनेंशियल ईयर 202526 के लिए जिन करदाताओं को टैक्स ऑडिट कराना अनिवार्य है, उनके लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी गई है. पहले यह सीमा 31 अक्टूबर तय थी. सरकार के इस फैसले से कंपनियों, फर्मों, कारोबारियों और प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत मिली है, हालांकि यह बढ़ी हुई समयसीमा सभी करदाताओं पर लागू नहीं होगी.

3‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम
अब दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप पर वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं मिलेगा. इसे सख्ती से लागू करने के लिए सभी पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे. गाड़ी पंप पर पहुंचते ही कैमरा उसका नंबर स्कैन करेगा. सरकारी डेटाबेस से जुड़े होने की वजह से उसी वक्त पता चल जाएगा कि गाड़ी का PUC वैध है या नहीं.

4बाहर की पुरानी गाड़ियों की एंट्री बंद

1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक NCR या दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड, BS4 से नीचे के मानकों वाले सभी पेट्रोल और डीजल वाहनों के दिल्ली में घुसने पर रोक रहेगी. ऐसी गाड़ियों को दिल्ली की सीमा में एंट्री नहीं मिलेगी. दिल्ली को दूसरे शहरों से जोड़ने वाले सभी बॉर्डर पर चेकिंग भी की जाएगी.

5फोन पर कॉल आते ही दिखेगा नाम
भारत सरकार के आदेश के बाद दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि 1 नवंबर 2026 से कॉलिंग नेम प्रजेंटेशन शुरू किया जाए. यह भारत का वेरिफाइड कॉलर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम है. अब तक अनजान नंबर का नाम जानने के लिए कई लोग ट्रू कॉलर जैसे ऐप इस्तेमाल करते थे. नए सिस्टम में अगर किसी का नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है, तब भी फोन की स्क्रीन पर नंबर के साथ कॉल करने वाले का नाम दिखेगा. यह वही नाम होगा, जिसके नाम पर सिम कार्ड खरीदा गया है.

6LPG सिलेंडर के दाम पर नजर
तेल कंपनियां आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. तो इसलिए 1 नवंबर को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है. दाम बढ़ेंगे या घटेंगे, यह आधिकारिक घोषणा के बाद ही पता चलेगा. कीमतों में बदलाव का असर घर के बजट और गैस पर निर्भर कारोबारों पर पड़ सकता है.

7 1 नवंबर से पेंशनर्स के लिए जरूरी काम
1 नवंबर से पेंशन पाने वालों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी हो जाएगा. तो अगर आप या आपके घर में कोई सरकारी पेंशन लेता है, तो 30 नवंबर 2026 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जरूर जमा कर दें. इसे आप आसानी से बैंक जाकर या आधार कार्ड के जरिए डिजिटल तरीके से जमा कर सकते हैं. समय पर यह काम न करने से आपकी पेंशन अटक सकती है.

1 दिल्ली में 50% वर्क फ्रॉम होम सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। MCD दफ्तर सुबह 8 से शाम 5 और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे
2 आईटीआर टैक्स ऑडिट की डेडलाइन जिन करदाताओं के लिए टैक्स ऑडिट अनिवार्य है, उनके लिए वित्त वर्ष 202526 का ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी गई है
3 ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर वैध पीयूसी के बिना पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं मिलेगी। ऑटोमैटिक कैमरे नंबर स्कैन करके इसकी जांच करेंगे
4 पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर रोक 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक एनसीआर या अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड बीएस4 से नीचे के पेट्रोलडीजल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पूरी पाबंदी रहेगी
5 CNAP फोन पर अनजान नंबर आने पर भी स्क्रीन पर सिम कार्ड खरीदने वाले व्यक्ति का असली नाम दिखाई देगा, जिससे कॉलर की पहचान आसान होगी
6 एलपीजी सिलेंडर के दाम तेल कंपनियां हर महीने की तरह 1 नवंबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करेंगी, जिससे दाम घट या बढ़ सकते हैं
7 पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र सरकारी पेंशनभोगियों को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच अपना लाइफ सर्टिफिकेट बैंक या डिजिटल माध्यम से जमा करना होगा, अन्यथा पेंशन रुक सकती है
आपके काम की बात
जी हां नवंबर की शुरुआत के साथ ये बदलाव सुरक्षा, पर्यावरण और तकनीक के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कड़े कदम हों या देश भर में कॉलर आईडी और पेंशन से जुड़े नियम, इन सभी की जानकारी होना हर आम नागरिक के लिए जरूरी है। समय रहते इन बदलावों के मुताबिक खुद को ढालकर आप अनावश्यक परेशानियों से बच सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply