BollywoodIndia

1 घंटे 56 मिनट की ये साउथ एक्शन सस्पेंस फिल्म है काफी मजेदार, लास्ट तक नहीं लगेगा कातिल का पता

Satya Report: South Movies On OTT: साउथ सिनेमा पिछले कुछ सालों में सिर्फ एक्शन और बड़ेबड़े विजुअल्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने सस्पेंस और थ्रिल के मामले में भी खुद को एक अलग ही स्तर पर स्थापित कर लिया है। अगर आप साउथ की फिल्में देखना पसंद करते हैं और एक्शन सस्पेंस मूवी देखने के शौकीन हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं।

1 घंटे 56 मिनट की ये साउथ एक्शन सस्पेंस फिल्म है काफी मजेदार, लास्ट तक नहीं लगेगा कातिल का पता
1 घंटे 56 मिनट की ये साउथ एक्शन सस्पेंस फिल्म है काफी मजेदार, लास्ट तक नहीं लगेगा कातिल का पता

इस फिल्म की कहानी आपको लास्ट तक सीट से बांधे रखेगी। यह मूवी ओटीटी प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। चलिए आपको बताते हैं, फिल्म के नाम और उसकी कहानी के बारे में।

यह भी पढ़ें:

क्या है फिल्म का नाम

हम साउथ की जिस एक्शन सस्पेंस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ है। कन्नड़ में बनी इस फिल्म का निर्देशन देवी प्रसाद रेड्डी ने किया है। वहीं, विजय राघवेंद्र और गोपालकृष्ण देशपांडे इसमें लीड रोल प्ले करते हुए नजर आए हैं।

क्या है ‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ की कहानी

‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ की कहानी एक ऐसी पुलिस ऑफिसर की है, जो उडुपी में तैनात है और एक के बाद एक हो रही मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटा है। हालांकि, इसकी खास बात ये है कि हर मर्डर एक ही तरह से हो रहा है और हर बार एक अजीब सा सुराग छोड़ दिया जाता है, जिससे सस्पेंस और भी गहरा होता जाता है।

फिल्म के हर सीन में जब लगेगा कि अब सस्पेंस खुल जाएगा, लेकिन हर बार आप गलत साबित होंगे। फिल्म की कहानी में दर्शक आखिर तक अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। यह ट्विस्ट और टर्न से भरपूर है, जिसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। वहीं, आईएमडीबी पर इसे 6.7 की रेटिंग मिली हुई है।

‘सेकंड केस ऑफ सीताराम’ को सिर्फ कन्नड़ में ही नहीं, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी देखा जा सकता है। बता दें कि यह फिल्म ‘सीताराम बिनॉय केस नंबर 18’ का सीक्वल है। पहले पार्ट में एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई थी और अब यह कहानी आगे बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply