IndiaTrending

विदेशों में घर को साफ करने का ये ट्रिक है बेहद असरदार, मिनटों में चमकने लगेगा गंदा पंखा, अलमारी और किचन कैबिनेट

ज्यादातर घरों में दिवाली पर डीप क्लीनिंग होती है। लेकिन गर्मियों में धूल मिट्टी की वजह से घर ज्यादा गंदे होते हैं। महीने में 12 बार घर की डीप क्लीनिंग की जरूरत होती है। जिसमें किचन की तेल से चिपचिपी हो रही कैबिनट को साफ करना, पंखे साफ करना और घर की अलमारियों का ऊपर से साफ करना पड़ता है। इस काम में घंटों लग जाते हैं। कई बार तो वीकेंड में पूरा एक दिन घर की साफसफाई में ही निकल जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम आपको ऊंची से ऊंची जगह को चमकाने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिस काम के लिए आपको सीढ़ी या स्टूल की जरूरत होती थी वो काम अब खड़ेखड़े आसानी से हो जाएगा। आइये जानते हैं किचन, अलमारी और पंखा साफ करने का आसान तरीका क्या है?

विदेशों में घर को साफ करने का ये ट्रिक है बेहद असरदार, मिनटों में चमकने लगेगा गंदा पंखा, अलमारी और किचन कैबिनेट
विदेशों में घर को साफ करने का ये ट्रिक है बेहद असरदार, मिनटों में चमकने लगेगा गंदा पंखा, अलमारी और किचन कैबिनेट

पंखा, अलमारी और किचन मिनटों में होगी साफ

मैजिक मोप इसके लिए आपको क्लीनिंग मोप लेना है। आपको बाजार में सॉफ्ट वाले मोप मिल जाएंगे। लेकिन हम यहां पोछा वाले मोप की बात कर रहे हैं। जिसका पूरा सेट आता है और उसे अच्छी तरह से निचोड़ा जा सकता है। अब आपको क्लीनिंग के लिए एक लिक्विड बनाना है, जिसमें गर्म पानी,बेकिंग सोडा और नींबू डालना है। इसमें थोड़ा लिक्विड या नॉर्मल डिटर्जेंट पाउडर भी डाल दें।

बिना रगड़े दाग गायब अब मोप को इस लिक्विड में गीला करें और फिर अच्छी तरह से निचोड़ दें। मोप ज्यादा गाली नहीं होना चाहिए। अब इसमें लगे हैंडल की मदद से आप आसानी से बस कुछ मिनटों में ही किचन की गंदी अलमारियों को साफ कर सकते हैं। कमरे की अलमारी, दरवाजे या स्वाइडिंग डोर को क्लीन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप पंखों को भी इससे साफ कर सकते हैं। मोप के गंदा होने पर इसे साफ पानी से धो लें और फिर से लिक्विड में गीला करके निचोड़कर सफाई शुरू कर दें।

मिनटों में घर की सफाई यकीन मानिए इस तरीके से आप सिर्फ 1520 मिनट में पूरे घर की सफाई कर सकते हैं। अगर आपके पास मैजिक मोप नहीं है तो ये काम वाइपर में पोछा लगाकर भी किया जा सकता है। हालांकि गोल मैजिक मोप कहीं ज्यादा असरदार है। इसमें सॉफ्ट कपड़े का उपयोग किया जाता है, जो सफाई के काम को आसानी से करता है। विदेशों में इसी तरह घर की सफाई की जाती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply