CrimeIndia

ISI के जाल में MP के तीन युवक! दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर और सैन्य कैंप को दहलाने की थी साजिश; ऐसे हुआ खुलासा

ISI Link MP Youths Arrested: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस से संबंध होने के आरोप में मध्य प्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्लीसोनीपत हाईवे स्थित एक ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

ISI के जाल में MP के तीन युवक! दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर और सैन्य कैंप को दहलाने की थी साजिश; ऐसे हुआ खुलासा
ISI के जाल में MP के तीन युवक! दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर और सैन्य कैंप को दहलाने की थी साजिश; ऐसे हुआ खुलासा

गिरफ्तार युवकों की पहचान टीकमगढ़ जिले के नेगुवां निवासी अनमोल राय , ग्वालियर के डबरा निवासी राजवीर और विवेक बंजारा के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने तीनों को उनके गांव से हिरासत में लेकर अपने साथ दिल्ली रवाना किया।

संदिग्ध नंबरों पर बात किए जाने की हुई पुष्टि

एसपी स्पेशल सेल दिल्ली पीएस कुशवाहा ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुड़े हैं। जांच में उनके मोबाइल फोन की ऑडियो और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग में संदिग्ध नंबरों से संपर्क के संकेत मिले हैं। साथ ही, सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजे जाने की भी पुष्टि हुई है।

तीनों आरोपी दिल्ली में करते थे मजदूरी

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध ईमेल भी बरामद हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आतंकी साजिश से जुड़े रहने के बदले आरोपियों को क्या लाभ या रकम मिली थी। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि यह तीनों पहले दिल्ली में मजदूरी का काम भी कर चुके हैं।

सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान भेजते थे तस्वीरें

की स्पेशल सेल ने ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत अलगअलग राज्यों से शाहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 9 संदिग्ध ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को जानकारी मिली कि आरोपियों में शामिल एक युवक ने दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी की थी।

जांच में सामने आया कि मंदिर परिसर की तस्वीरें के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजी गई थीं। एजेंसियों के मुताबिक, मॉड्यूल की साजिश मंदिर में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाकर फायरिंग के जरिए दहशत फैलाने की थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply