IndiaTrending

एथनिक लुक को दें ग्लैमरस टच, ब्लाउज बैक के ये डिजाइन्स कर सकती हैं ट्राई

Blouse Back Designs: साड़ियां महिलाओं की सबसे पसंदीदा आउटफिट्स में से एक हैं जिन्हें किसी भी फंक्शन में कैरी किया जा सकता है। शादी, पार्टी, त्योहार या किसी खास मौके पर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन सिर्फ खूबसूरत साड़ी स्टाइल करना काफी नहीं होता बल्कि इसके साथ सही ब्लाउज डिजाइन आपके लुक को बदल सकता है।

एथनिक लुक को दें ग्लैमरस टच, ब्लाउज बैक के ये डिजाइन्स कर सकती हैं ट्राई
एथनिक लुक को दें ग्लैमरस टच, ब्लाउज बैक के ये डिजाइन्स कर सकती हैं ट्राई

ब्लाउज बैक के कुछ खूबसूरत डिजाइन्स को आप एथनिक लुक के साथ ट्राई कर सकती हैं। इन ब्लाउज डिजाइन की मदद से स्टाइलिश और फैशनबल लुक क्रिएट किया जा सकता है। अगर आप ब्लाउज डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में कुछ खास डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं जो आपको हर फंक्शन में हटके लुक देंगे।

बोट नेक बैक डिजाइन

अगर आप अपने एथनिक लुक को सिंपल और सोबर रखना चाहती हैं तो बोट नेक बैक डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन सिल्क और कॉटन साड़ियों पर खूबसूरत लगेगा। ऑफिस या फैमिली फंक्शन के लिए यह डिजाइन अच्छा रहेगा।

डीप वी बैक डिजाइन

डीप वी बैक डिजाइन का फैशन कभी पुराना नहीं होता है। इस तरह के डिजाइन साड़ी लुक को एलिगेंट और क्लासी बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ आप डोरी लगवा सकती हैं जो लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। शादी या पार्टी फंक्शन के लिए यह डिजाइन अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

डोरी बैक डिजाइन

एथनिक लुक में ग्लैमरस लगना चाहती हैं तो बैक में डोरी लगवा सकती हैं। इससे आपका पूरा लुक स्टाइलिश बन सकता है। इसके साथ हैवी ईयररिंग्स को कैरी किया जा सकता है जो लुक में चार चांद लगा देगा।

शीयर बैक डिजाइन

अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का कॉम्बो चाहती हैं तो शीयर बैक ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं। नेट फैब्रिक और एम्ब्रॉयडरी के साथ ये डिजाइन काफी ट्रेंडी नजर आते हैं।

कटवर्क बैक डिजाइन

कटवर्क डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। इसमें ब्लाउज के पीछे खूबसूरत पैटर्न बनाए जाते हैं जो किसी भी आउटफिट को स्टाइलिश टच दे सकते हैं। यह डिजाइन पार्टी और वेडिंग फंक्शन के लिए कैरी किया जा सकता है।

स्वीटहार्ट नेक डिजाइन

स्वीटहार्ट नेक लाइन ब्लाउज बैक डिजाइन को कैरी किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने अनुसार डिटेलिंग को चुन सकती हैं। अगर आपका आउटफिट लाइट कलर का है तो डिटेलिंग हैवी रख सकती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply