IndiaTrendingUttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार बनी काल, हादसे में 4 युवकों की मौत; 17 वर्षीय युवक घायल

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय एक युवक घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है।

हादसे में 17 वर्षीय विष्णु भी घायल हुआ है। उसके हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, थार बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और थार एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की जान चली गई।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने घटनास्थल से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई है और मामले की जांच की जा रही है।

चार युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घायल विष्णु का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply