Tutti Frutti Recipe: रंगबिरंगी टूटीफ्रूटी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक मुंह में पानी आ जाता है. इसका इस्तेमाल कई सारी चीजों में किया जाता है. जैसे केक, आइसक्रीम, कुकीज़ और मीठे बन. वैसे तो आपको मार्केट में आसानी से टूटीफ्रूटी मिल जाती है. लेकिन में इस्तेमाल होने वाली टूटीफ्रूटी बाजार में आसानी से मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे फल की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कच्चे पपीते से ही स्वादिष्ट और रंगीन टूटीफ्रूटी तैयार की जा सकती है.

कच्चा पपीता स्वाद में हल्का होता है, इसलिए इसमें डाले गए रंग और मिठास आसानी से घुल जाते हैं. यही वजह है कि बाजार में मिलने वाली ज्यादातर टूटीफ्रूटी भी कच्चे पपीते से बनाई जाती है. अगर आप बच्चों को घर की बनी और ज्यादा हाइजेनिक टूटीफ्रूटी खिलाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
कच्चे पपीते के न्यूट्रिशन और फायदे
कच्चा पपीता पके पपीते जितना ही न्यूट्रिशन से भरपूर होता है. इसमें फाइबर, विटामिन A, विटामिन C, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही कच्चे पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है. कच्चा पपीता वजन कंट्रोल करने, इम्यूनिटी मजबूत बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी फायदेमंद माना जाता है.
कच्चे पपीते की टूटीफ्रूटी बनाने के लिए सामग्री
1 मीडियम शेप का कच्चा पपीता
2 कप चीनी
3 कप पानी
खाने वाले अलगअलग रंग
1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
टूटीफ्रूटी बनाने की विधि
सबसे पहले कच्चे पपीते को छील लें और उसके बीज निकाल दें. अब इसे छोटेछोटे क्यूब्स में काट लें. इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें पपीते के टुकड़े डालकर 5 से 7 मिनट तक हल्का उबाल लें. ध्यान रखें कि टुकड़े बहुत ज्यादा नरम न हों. फिर पानी छानकर अलग कर दें. अब दूसरे पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब उसमें नींबू का रस और वनीला एसेंस डाल दें.अब उबले हुए पपीते के टुकड़ों को चाशनी में डालें और 10 से 15 मिनट तक पकाएं, ताकि मिठास अंदर तक चली जाए.
पपीते के टुकड़ों को अलगअलग कटोरियों में बांट लें और हर कटोरी में अलग रंग मिला दें. इन्हें 7 से 8 घंटे या रातभर ढककर छोड़ दें. अगले दिन रंगीन टुकड़ों को छलनी में निकालकर एक्सट्रा चाशनी हटा दें. फिर इन्हें प्लेट या ट्रे में फैलाकर कुछ घंटों तक सुखा लें.



