CrimeIndiaTrending

मुंबई हावड़ा रूट पर 7 मीटर सिग्नल केबल चुराया, दो महिलाएं गिरफ्तार..

मुंबई हावड़ा रूट पर 7 मीटर सिग्नल केबल चुराया, दो महिलाएं गिरफ्तार..

मुंबई हावड़ा रेलवे रूट पर सिग्नल की 7 मीटर केबल चोरी होने के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया, जिससे अप और डाउन की 19 ट्रेनें लेट हो गईं. इस मामले में आरपीएफ ने महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी की घटना को अंजाम मध्य प्रदेश के सतना जिले में लगरगवा में दिया गया. दोनों महिलाओं के खिलाफ रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई.

3 घंटे ऑथोरिटी पर चली ट्रेन

जानकारी के अनुसार, लगरगवां स्टेशन के पास सिग्नल की केबल गुरुवार सुबह 8 बजे केबल कटने के बाद 3 घंटे तक अप और डाउन की 19 ट्रेनें प्रभावित हुईं. इस दौरान रेल अधिकारियों ने गाड़ियों को 2 घंटे तक ऑथोरिटी पर परिचालन करवाया. सिग्नल विभाग के इंजीनियरों ने काबलेजोडा तो परिचालन सामान्य हो पाया.

प्रभावित अप ट्रेनों में अयोध्या एलटीटी, गोरखपुर एलटीटी, दानापुर एसएमवीटी, दरभंगा अहमदाबाद, वाराणसी एकतानगर, सतना कटनी मेमू, जबकि डाउन में डॉ आंबेडकर नगर रीवा, एलटीटी दानापुर, जबलपुर रीवा शटल और इसके अलावा 5 से अधिक मालगाड़ियां प्रभावित हुई हैं.

इन पर हुई कार्यवाही

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि केबल करने की सूचना मिलते ही स्टाफ समेत तत्काल मौके की तरफ रवाना हुए और घेराबंदी कर केबल लेकर भाग रही 2 महिलाओं को केबल सहित गिरफ्तार किया. पकड़ी गई महिलाओं में कल्ली उर्फ सुखवंती (55) पति भोदल और  चिददी उर्फ चिंतामणि पति रामलाल बांसोड़ शामिल हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply