TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ : अलीगंज में 6, चिनहट और गोमती नगर में 8 अवैध निर्माण सील 

लखनऊ, अमृत विचार : अलीगंज में आवासीय भूउपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाया। जिसमें स्थानीय लोगों के विरोध के बीच 6 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। वहीं, चिनहट व गोमती नगर में 8 अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गयी। उधर, गोसाईंगंज, बिजनौर व दुबग्गा में लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 13 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। 

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की सख्ती के बाद हरकत में आयी प्रवर्तन टीम ने बुधवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि अलीगंज की चन्द्रलोक कालोनी के सेक्टरई, सेक्टरएफ, सेक्टरजे, सेक्टरई में कार्रवाई की गयी। जिसमें अंशुमान सिंह, शशांक सिसौदिया, मदन गोपाल सिंह, देवरा, विपिन द्विवेदी, मोहित गुप्ता व अन्य द्वारा आवासीय भूउपयोग में अवैध रूप से निर्मित की गयी 6 व्यावसायिक बिल्डिंगों को सील किया गया। जोनल अधिकारी ने बताया कि सील किये गये भवनों में शोरूम, रेस्त्रां, निजी बैंक, बिग बॉस्केट गोदाम, बॉक्स स्पोर्ट्स सेंटर आदि व्यावसायिक गतिविधियां संचालित थीं। 

प्रवर्तन जोन1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि चिनहट के ग्रामलौलाई, दमरिया, भुजंगीपुरवा, मल्हौर, अशरफ विहार कालोनी व गोमती नगर के विराट खण्ड में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आरके शुक्ला, आशुतोष मदेशिया, विवेक सिंह, कल्पना, सुमन पाण्डेय, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, अरविंद शर्मा एवं नेहा शर्मा, कमलेश कुमार तिवारी व अन्य द्वारा किये जा रहे 8 अवैध निर्माणों को सील किया गया। 

प्रवर्तन जोन2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोसाईंगंज के दाउद नगर में प्रदीप यादव व अन्य द्वारा लगभग 6 बीघा व अनिल यादव द्वारा लगभग 2 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसके अलावा बिजनौर के हिमांचल नगर में बृजेश यादव, अतुल वर्मा, नदीम खान व अन्य द्वारा लगभग 2 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग करायी जा रही थी। एलडीए से लेआउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। 

प्रवर्तन जोन7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा थानाक्षेत्र के ग्रामजेहटा, जिलहपुर मौरा व अमेठिया सलेमपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान दिलीप मिश्रा, मोहम्मद कमर, जितेन्द्र कुमार, विजय पाल सिंह, इस्लाम, उमर अली व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 10 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply