
सीतापुर, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां के हरगांव इलाके के एक गांव में एक लकड़ी बीनने गई किशोरी के साथ दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता की मां के मुताबिक, उसकी 17 वर्षीय पुत्री गांव के बाहर जब लकड़ी बीनने गई थी, उसी इसी दौरान रायपुर गांव निवासी चैंपियन उर्फ देशराज और मोहित ने उसे रास्ते में रोक लिया।
मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज
आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को जबरन पास के गन्ने के खेत में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद आरोपी किशोरी को धमकाकर फरार हो गए। पीड़िता घर पहुंची तो उसने सारा हाल परिजनों को बताया, तो परिजन उसे लेकर हरगांव थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर चैंपियन उर्फ देशराज और मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।



