CrimeIndia

​पंजाब के तरनतारन में AAP सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के नेता अश्वनि कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. वारदात मंगलवार की दोपहर बाद तूत बस अड्डे की है. तूत गांव के सरपंच अश्वनि कुमार यहां किसी के इंतजार में खड़े थे. तभी अचानक उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग हुई और उन्हें बचाव करने का भी मौका नहीं मिला. वारदात के बाद हमलावर बड़े आराम से मौके से फरार हो गए.

​पंजाब के तरनतारन में AAP सरपंच की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

इस वारदात में उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी बांह में लगी गोलियां निकाली जा रही हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अश्वनि कुमार का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक अश्वनी कुमार अपनी दुकान से ड्राइवर के साथ मंडी भंगाला स्थित अपनी आढ़त की ओर जा रहे थे.

बाइक पर आए थे हमलावर

पुलिस के मुताबिक रास्ते में चौक के पास जब उनकी गाड़ी मुड़ रही थी, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध गोलियां चलाईं. इस वारदात में सरपंच अश्वनी कुमार को चार से पांच गोलियां लगीं, वहीं ड्राइवर को दो गोलियां लगी है. इस वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में इन्हें पट्टी के संधू अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अश्वनि कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं ड्राइवर को इलाज के लिए भर्ती किया है.

ड्राइवर ने बताई वारदात की कहानी

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने ड्राइवर का बयान दर्ज किया है. इसमें ड्राइवर ने बताया कि चौक में गाड़ी मोड़ते समय हमलावर अचानक सामने आ गए. जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. दिनदिहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के मुताबिक अभी तक वारदात के कारण सामने नहीं आए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply