IndiaPunjabTrending

​चूनीलाल भगत के निधन के बाद परिवार पर टूटा एक और दुख, दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन

जालंधर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चूनीलाल भगत के निधन के बाद भगत परिवार को आज एक और गहरा सदमा लगा। उनके दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन हो गया। एक ही दिन परिवार में दो सदस्यों की मौत से परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।

​चूनीलाल भगत के निधन के बाद परिवार पर टूटा एक और दुख, दामाद मोहनलाल भगत का भी निधन

बताया जा रहा है कि मोहनलाल भगत को कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वह कोमा में चले गए थे। आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मोहनलाल भगत जालंधर के दिलबाग नगर के रहने वाले थे और सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक फैल गया।

एक तरफ परिवार आज ही पूर्व मंत्री चूनीलाल भगत के निधन से गहरे सदमे में था, वहीं कुछ ही समय बाद दामाद मोहनलाल भगत के निधन की खबर ने दुख को और बढ़ा दिया। भगत परिवार पर एक ही दिन में दो अपनों को खोने का दुख टूट पड़ा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply