India

​करवा चौथ के बाद पेट न हो जाए परेशान, व्रत खोलते समय इन 5 गलतियों से बचें

भारत में करवा चौथ एक बड़ा पर्व है और इसमें सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. ज्यादातर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं लेकिन इसे खोलते समय खानपान से जुड़ी कुछ गलतियां की जाती हैं जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं. लोग जानेअनजाने में ऐसा करते हैं और उन्हें काफी देर तक पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. सबसे कॉमन गलती है कि महिलाएं व्रत को खोलते ही हैवी फूड्स खाती हैं.

​करवा चौथ के बाद पेट न हो जाए परेशान, व्रत खोलते समय इन 5 गलतियों से बचें

पूरे दिन बिना खाने और पानी के रहना और फिर एक दम से कई चीजों को साथ में खाना, पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं.. ऐसी 5 कॉमन गलतियों के बारे में…

एक्सपर्ट ने क्या कहा

एमएस महक शर्मा का कहना है कि पूरे दिन बिना कुछ खाएपिए रहने के बाद अगर हम अचानक हैवी या ऑयली फूड खा लेते हैं, तो एसिडिटी, गैस, उल्टी या उल्टी जैसा महसूस होने वाली दिक्कतें हो सकती हैं. तो आइए जानते हैं पांच सिंपल टिप्स, जिससे हमें व्रत खोलने के बाद कोई भी समस्याएं ना हों.

एक दम से बहुत सारा पानी पीना पूरे दिन से प्यासा रहने पर अधिकतर महिलाएं एक साथ खूब सारा पानी पी लेती हैं. इससे हेवीनेस फील हो सकती है. एक्सपर्ट कहती हैं कि पानी धीरेधीरे पिएं. व्रत खोलने पर जल्दीजल्दी बड़ेबड़े सिप्स ना लें, बहुत ही छोटेछोटे सिप्स लें.

हेवी मील्स लेना सबसे बड़ी गलती होती है कि महिलाएं हेवी मील्स लेती हैं. डायटिशियन महक कहती हैं कि किसी भी हवी मील से शुरुआत ना करें. पहले आप कोई भी हल्का फ्रूट, जैसे ऐपल हो गया, बनाना हो गया या फिर खजूर खा लें. कोई भी एकदम से ऑयली फूड ना लें.

खाने को ठीक से न चबाना भूखा होने के चलते तेज और जल्दी खाना भी इन गलतियों में शामिल है. खाना आराम से और अच्छे से चबाकर खाएं. भूख लगने के बावजूद बहुत जल्दीजल्दी ना खाएं, धीरेधीरे अच्छे से चबाकर खाएं.

ऑयली और स्पाइसी फूड खाना भारतीयों की थाली में ऑयली और तीखा शामिल न हो ऐसा हो नहीं सकता है. लेकिन व्रत के बाद ऐसी चीजों को खाना पाचन तंत्र पर भारी पड़ता है. स्पाइसी खाना या बहुत ज्यादा ऑयली, जैसे पकौड़े या पूड़ियां, ये आप अपनी डाइट में अवॉइड करें.

खाते ही बैठ या सो जाना व्रत की थकान के कारण लोग खाना खाते ही बैठे रहते हैं या फिर सोने चले जाते हैं. सबसे जरूरी है कि खाना खाने के बाद तुरंत ना लेटें. कोशिश कीजिए कि एट लीस्ट पांच से दस मिनट आप थोड़ासा टहल लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply