TrendingUttar Pradesh

​Bank Strike: बैंककर्मियों की 3 दिवसीय हड़ताल का ऐलान, 28 से 30 सितंबर तक सेवाओं पर असर

​Bank Strike:  बैंककर्मियों की 3 दिवसीय हड़ताल का ऐलान, 28 से 30 सितंबर तक सेवाओं पर असर

लखनऊ, अमृत विचार। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित मांगों के त्वरित निस्तारण की मांग को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। फोरम ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के निर्देश पर रविवार को लाखों बैंककर्मियों ने देशव्यापी एक्स अभियान चलाया। 
 
फोरम के पदाधिकारियों के अनुसार अभियान पूरे दिन नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में बैंककर्मियों ने इंदिरा नगर स्थित ऑल इंडिया बैंक आफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यालय में संदीप सिंह के नेतृत्व में वार रूम गठित कर डिजिटल अभियान चलाया। 25 सितंबर को एसबीआई मुख्य शाखा पर प्रदर्शन के साथ रैली निकाली जाएगी।

अभियान में करुणेश शुक्ला, एसके संगतानी, आकाश शर्मा, आनंद प्रताप सिंह, वीके श्रीवास्तव, अनिल कुमार, उमेश चंद्रा, अमित सिंह, अंकुर अग्रवाल, सुमन सरकार, केएम श्रीवास्तव, सत्यम बाजपेई, कृष्ण कुमार पांडेय और गौरव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 22 सितंबर को बैंककर्मी काला बैज लगाकर एसबीआई मुख्य शाखा पर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply