India

​Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बदले समीकरण, Scout की ग्रुपबाजी से बढ़ा सस्पेंस, गेम में अब आएगा ट्विस्ट?

Bigg Boss 20 Scout Group Controversy: रियलिटी शो बिग बॉस में हर दिन नए रिश्ते और नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। 

​Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में बदले समीकरण, Scout की ग्रुपबाजी से बढ़ा सस्पेंस, गेम में अब आएगा ट्विस्ट?

घर के अंदर जहां कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और टकराव जारी है, वहीं दूसरी ओर दोस्ती और ग्रुप बनाने का दौर भी तेज हो गया है। 10 सितंबर के एपिसोड से जुड़े अपडेट्स में घर के बदलते माहौल की झलक देखने को मिली।

शो से जुड़े सोशल मीडिया अपडेट में Scout के ग्रुप को लेकर सवाल उठाए गए हैं। चर्चा है कि क्या घर में बनाया गया यह ग्रुप आने वाले समय में Scout के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जैसेजैसे गेम आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स अपनी रणनीति और टीम मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

TasksNominations में दिखेगा ग्रुपबाजी का असर

शुरुआती दिनों में Scout, काजी तौकीर , लव गिल समेत कई कंटेस्टेंट्स के बीच अलगअलग बॉन्डिंग देखने को मिली है। माना जा रहा है कि आने वाले टास्क और नॉमिनेशन में ग्रुपबाजी का असर साफ दिखाई दे सकता है।

हालिया कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी घर में जमकर बहस और मुकाबला देखने को मिला, जिसके बाद शो को पहला कप्तान मिल चुका है।

Love GillRohed Khan में बढ़ने लगी नजदीकियां

वहीं दूसरी ओर लव गिल और रोहेद खान की बढ़ती नजदीकियां भी चर्चा में हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि अभी इसे सिर्फ दोस्ती के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन शो में रिश्तों का बदलना आम बात है।

शो में ये जोड़ी लगा रही Entertainment का तड़का

इसके अलावा गुल्लू और काजी तौकीर की जोड़ी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गुल्लू का मजाकिया अंदाज और काजी के साथ उनकी दोस्ती शो में एंटरटेनमेंट का नया तड़का लगा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply