
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख पंथ के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों और सभी सिख बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी समूची मानवता को समरसता, सेवा, सत्य और करुणा का अमर संदेश प्रदान करता है। योगी ने कहा, ”आइए, उनके दिव्य उपदेशों को आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान दें।”
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2098601164296392897?s=20
इसके दिव्य उपदेश मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पावन अवसर सभी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं और दिव्य उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इन मानवीय मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्र और समाज की उन्नति में अपना योगदान दें।
भाजपा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेताओं ने शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सिखों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ सिखों का पवित्र ग्रंथ है जिसे समुदाय जीवित गुरु के रूप में सम्मान देता है।
वहीं, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र वाणी सत्य, सेवा, प्रेम, समानता और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती है तथा समूची मानवता को सद्भाव और भाईचारे की प्रेरणा देती है।”
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
https://twitter.com/kpmaurya1/status/2098572298903302649?s=20
मौर्य ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन वाणी प्रेम, सेवा, समानता, करुणा और मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा, ”आइए, इस पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें।”
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की समस्त सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”
https://twitter.com/brajeshpathakup/status/2098584514901803225?s=20
उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं संपूर्ण सृष्टि को युगोंयुगों तक सामाजिक समरसता, सद्भाव, संस्कार और मानवता के प्रकाश से आलोकित करती रहेंगी।



