मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा दिवस कार्यक्रम को लेकर कई जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सेवा दिवस 17 सिंतबर से 17 अक्टूबर एक महीने चलेगा. इन कार्यक्रमों को लेकर अलगअलग कार्ययोजना बनाई गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पूरा होने के रूप में उनके द्वारा किए गए योगदान की कृतज्ञता जताई. उन्होंने बताया कि कैसे पार्टी सेवा के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है.

सीएम योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात के अंदर और प्रधानमंत्री के रूप में देश के अंदर 25 वर्ष पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि 25 वर्ष की इस यात्रा का अभिनंदन करने की दृष्टि से राज्य सरकार और संगठन ने मिलकर कार्य योजना तैयार की है. पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों को हम सब अवलोकन करते तो ये समग्र विकास की योजना और विजन प्रदान करता है. उन्होंने जिस भी क्षेत्र में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में योजना बनाई, उसमें विजन मिला.
‘मुख्यमंत्री के तौर गुजरात में रही अहम भूमिका’
सीएम योगी ने कहा कि योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कैसे करना और लास्ट व्यक्ति तक कैसे उसकी पहुंच हो ये पूरे देश दुनिया ने बखूबी देखा है. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में देखा जाए तो गुजरात को जहां सूखा सामना करना पड़ता था पेयजल का संकट था कनेक्टिविटी के इश्यू थे ढेर सारे चैलेंजेस थे उस गुजरात को लंबी परियोजना पूरा करके अंतिम गांव तक पेयजल की सुविधा से युक्त करके गुजरात को वेलफेयर स्टेट के रूप में बल्कि इंफ्रा के रूप में भी 13 साल के कालखंड के दौरान देश दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनाया.
‘देश को दिया वर्ल्ड क्लास इंफ्रा’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा उनकी जो यात्रा है नए भारत का दर्शन कराता है. इसने वर्ल्ड क्लास इंफ्रा दिया, वेलफेयर की स्कीम दी. टॉप 5 इकॉनमी में शामिल करने का मॉडल प्रस्तुत किया. भारत दुनिया के अंदर वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित किया. ये प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में G20 के अलगअलग आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. ब्रिक्स समिट नए भारत की दर्शाता है.
सीएम योगी ने काह कि सोमनाथ मंदिर का विरोध तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किया. राष्ट्रपति को पत्र लिखा जाता है कि आपको इस कार्यक्रम में भाग नहीं लेना चाहिए लेकिन उस सबके बावजूद राष्ट्रपति उस कार्यकम का हिस्सा बने. उनका काम भारत की विरासत को अपमानित करना है.
यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश की पहचान को बदलने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है. अभूतपूर्व परिवर्तन किया गया है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में पहुंचने में उत्तर प्रदेश नंबर वन पहुंचा है. सेवा को आचरण में लाने का प्रयास किया जाएगा. मंत्रिमंडल के सदस्य कार्यकर्ता जाएंगे और जनता में योजनाओं के बारे में बताएंगे
ग्यारह कार्यक्रम तय किए गए हैं जिन्हें घरघर तक पहुंचाया जाएगा.


