दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं. शी जिनपिंग करीब 7 बरस के बाद भारत आए हैं. इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी. लेकिन अभी बात कुछ दूसरी होगी. क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हर साल कितनी सैलरी मिलती है? उनके पास कितनी दौलत है? गलवान झड़प के बाद दोनों देशों के बीच खींचतान काफी बढ़ गई थी. लेकिन ट्रंप के टैरिफ प्रोग्राम और ईरान और अमेरिका के बाद झड़प के बाद दुनिया के समीकरण बदल गए हैं. यही वजह है कि एशिया की दो बड़ी महाशक्तियां एक बार फिर से नजदीक दिखाई दे रही हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पास कितनी दौलत है और उन्हें एक साल में कितनी सैलरी मिलती है?

कितने अमीर हैं शी जिनपिंग?
शी जिनपिंग दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी के सबसे बड़े नेता हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वो कितने अमीर हैं. उसका कारण भी हैं. दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी दौलत और कारोबार को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन शी जिनपिंग के साथ ऐसा नहीं है. शी हमेशा अपने गवर्नेंस और डिप्लोमैटिक फैसलों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं. ऐसे में दुनिया के तमाम लोगों के मन में ये सवाल काफी बड़ा हो गया है कि आखिर उनके पास कितनी दौलत है. वैसे तो इस बात का कोई आधिकारिक आंकड़ा तो नहीं है, लेकिन इंटरनेशनल रिपोर्ट और इंटेलिजेंस अनुमानों के अनुसार, उनके परिवार के पास 700 मिलियन डॉलर से 1.5 बिलियन डॉलर के बीच दौलत है. खुफिया सूत्रों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुमानों के मुताबिक, उनके परिवार—जिसमें उनकी पत्नी पेंग लियुआन और बेटी शी मिंग्जे शामिल हैं—के पास 1 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति, रियल एस्टेट और बिजनेस इंवेस्टमेंट हैं.
एक साल में इतनी मिलती है सैलरी
अगर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सैलरी बात करें तो दुनिया के बाकी राष्ट्राध्यक्षों की तुलना में काफी कम है. उनकी सैलरी साल 2022 में बढ़ाई गई थी. चीन के ह्यूमन रिसोर्स और सोशल सिक्योरिटी मंत्रालय के मुताबिक, शी की बेसिक सैलरी 7,020 युआन से बढ़कर 11,385 युआन प्रति महीना कर दी गई थी. अगर इसे सालाना तौर पर देखें तो 22000 डॉलर हो जाती है. तब से अब तक उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तुलना करें तो उन्हें हर साल 400,000 डॉलर कमाते हैं और हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव सालाना लगभग 5,45,000 डॉलर कमाते हैं. खास बात तो ये है कि शी जिनपिंग के रहने, यात्रा और रोजमर्रा के खर्चों का पूरा खर्च चीनी सरकार उठाती है.



