मानसून के बाद अब धीरेधीरे सर्दी बढ़ रही है. वहीं अचानक कई राज्यों में बारिश की वजह से मौसम ज्यादा तेजी से ठंडा हुआ है तो वहीं दिन में अचानक धूप निकल रही है. ऐसे में खांसीखराश होने लगती है. जरूरी है कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहे और लंग्स में कफ न जमा हो. बारबार दवाओं की बजाय कुछ देसी रेमेडीज ज्यादा बेहतर होती हैं. ये एंटीबायोटिक की तरह ही असर करती हैं. ऐसी ही एक गर्माहट देने वाली हर्बल ड्रिंक के बारे में जान लेते हैं जो आपके लंग्स को भी डिटॉक्स करेगी.

मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने ये ड्रिंक या चाय की रेसिपी दी है जिससे फेफड़ों को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी. ठंडे मौसम में अगर आपको हल्की गर्माहट चाहिए तो भी आप इस ड्रिंक को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. इशके सारे इनग्रेडिएंट्स आपको घर की रसोई में ही मिल जाएंगे. चलिए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका.
बदलते मौसम में रखें ख्याल
मौसम में जब बदलाव हो रहा हो तो सेहत का थोड़ा एक्स्ट्रा ख्याल रखना चाहिए.सर्दियां शुरू होती हैं तो पॉल्यूशन भी बढ़ने लगता है ऐसे में भी रेस्पिरेटरी सिस्टम प्रभावित होता है. कुछ छोटीछोटी सावधानियां भी आपको इस फेज में हेल्दी रखने में मदद करती हैं, जैसे खानपान में सुधार करना. इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स को रूटीन का हिस्सा बनाना जो आपकी लंग्स की हेल्थ को भी सपोर्ट करे.
क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?
- 200 एमएल पानी
- 23 लौंग
- लहसुन की 1 कली
- 1 चौथाई चम्मच सौंठ का पाउडर या अदरक
- फ्रेश आधा नींबू या स्वाद के मुताबक लें
कैसे बनाएं ये ड्रिंक?
सबसे पहले आप पानी को अच्छी तरह से उबाल लें और फिर गैस को ऑफ कर दें. अब इसमें लौंग, लहसुन की कली, सोंठ का पाउडर या क्रश की गई अदरक डाल दें. इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही ढककर रखा रहने दें ताकि सारी चीजों के तत्व पानी में ऑब्जर्व हो जाएं. जब ये ड्रिंक गुनगुनी या इससे थोड़ी ज्यादा गर्म हो तो छान लें. इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं और सिपसिप कर पी लें.
View this post on Instagram
क्या बरतें सावधानियां?
- बदलते मौसम में जुकाम, खांसी, बुखार जैसी वायरल समस्याओं से बचने के लिए हाइजीन का ध्यान रखें.
- खानपान को संतुलित रखें, घर का बना ताजा खाना ही खाएं और जंक, प्रोसेस्ड, हैवी फूड से दूरी बनाएं.
- डाइट में विटामिन सी रिच फलों और सब्जियों समेत सूखे मेवा, नट्स, बीजों को जगह दें ताकि इम्यूनिटी सही रहे.
- मौसम के हिसाब से सही कपड़ों का चुनाव करें. सुबहशाम ठंड और दिन में गर्मी रहती है. इससे बचने के लिए लेयरिंग क्लॉथ बेस्ट रहते हैं.
- बच्चों, बुजुर्गों की ज्यादा देखभाल करें, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर होती है.
- अगर दो से दिन दिन लगातार खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
- ठंड और पॉल्यूशन की धुंध ज्यादा होने पर सुबहशाम बाहर निकलने से बचें या फिर मास्क लगाकर ही जाएं.



