India

​डम्बल से ही घर पर करें ये जिम में की जाने वाली 5 एक्सरसाइज, 3 महीने में पर्सनालिटी चेंज!

आप डम्बल के साथ स्क्वाट्स करें. इससे बॉडी का निचला हिस्सा जैसे हैमस्ट्रिंग्स, पिंडली, ग्लूट्स मजबूत होते हैं. ये स्पाइन और पोस्चर में सुधार करने के साथ ही पेट के निचले हिस्से यानी बैली की मांसपेशियों को एक्टिव करने वाली एक्सरसाइज है. इससे फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ती है और कैलोरी भी बर्न होती हैं.

​डम्बल से ही घर पर करें ये जिम में की जाने वाली 5 एक्सरसाइज, 3 महीने में पर्सनालिटी चेंज!

स्क्वाट्स के अलावा आप घर पर इसी तरह की एक्सरासाइज डम्बल के साथ फॉरवर्ड लंज बाइसेप्स कर्ल करें.इसमें पैरों को कूल्हों के बराबहर की दूरी पर रखाना होता है. इसके बाद एक पैर से बढ़ा कदम आगे बढ़ाकर शरीर को नीचे की तरफ झुकाना होता है. इसी तरह से दोनों तरफ के लंजेस कंप्लीट करें.

डम्बल के साथ आप डेड लिफ्ट भी कर सकते हैं. थोड़े हैवी डम्बल लेकर इससे डेड लिफ्ट करें. बस ध्यान रखें कि इस एक्सरसाइज में पोस्चर बिल्कुल भी गलत नहीं होना चाहिए. इस एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ कोर स्टेबिलिटी आती है, बल्कि कैलोरी भी बर्न होती है और फंक्शनल फिटनेस भी सही रहती है. ये पीठ, कूल्हों, हैस्ट्रिंग के साथ ही पैरों, कलाइयों, शोल्डर के लिए भी बढ़िया एक्सरसाइज है.

घर पर आप डबल से लेग लूप एक्सरसाइज कर सकते हैं. ये आपकी पेट की चर्बी को कम करती है और कोर मसल्स को भी मजबूत करेगी. इसे करने के लिए मैट पर बैठकर पैरों को टेबलटॉप पोजीशन में रखें और हाथ में डम्बल लेकर एक पैर के नीचे से ले जाकर दूसरे हाथ में पकड़ें. इसी तरह से दोनों साइड के सेशन कंप्लीट करें.

साइडटूसाइड स्क्वाट और स्विंग एक्सरसाइज को भी आप डम्बल के साथ कंप्लीट कर सकते हैं. इसमें अपने पैरों को कूल्हे से थोड़ी ज्यादा चौड़ाई पर रखें और अपने राइट हैंड में डम्बल पकड़कर दूसरे साइड का पैर साइड में बढ़ाएं. इसके बाद डम्बल को नीचे की तरफ लाकर झुलाते हुए दूसरे हाथ में पकड़ लें. इस दौरान बॉडी डीप स्क्वट पोजीशन में जाती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply