TrendingUttar Pradesh

​यूपी में 8 लाख घरों का बिजली बिल हुआ ‘जीरो’, सूर्य घर योजना से रोशन हुआ सपना

​यूपी में 8 लाख घरों का बिजली बिल हुआ ‘जीरो’, सूर्य घर योजना से रोशन हुआ सपना

प्रदेश में 2,769 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित सवा लाख से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
2,769 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित, सवा लाख परिवारों का बिजली बिल हुआ शून्य; हर साल 2,956 करोड़ की बचत

लखनऊ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर को नई रफ्तार दे रही है। प्रदेश में अब तक 8,24,492 घरों की छतों पर सोलर पैनल लग चुके हैं। इससे कुल 2,769.59 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित हुई है और प्रतिदिन करीब 1.25 करोड़ यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन हो रहा है।

योजना से उपभोक्ताओं को हर साल करीब 2,956 करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ होने का अनुमान है। जून 2026 में 1,25,262 परिवारों का बिजली बिल शून्य या क्रेडिट में रहा। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से योजना के तहत 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है।

85 हजार लोगों को रोजगार, घटा कार्बन उत्सर्जन

रूफटॉप सोलर से करीब 10,617 एकड़ भूमि बचने और हर साल 36.6 लाख मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी का दावा किया गया है। योजना से अभियंताओं और तकनीशियनों समेत 85 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। वहीं, 7,750 पंजीकृत वेंडर्स का नेटवर्क सक्रिय है। योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2027 है। सरकार ने उपभोक्ताओं से जल्द आवेदन कर सब्सिडी का लाभ लेने की अपील की है।

यूपी में सोलर क्रांति की बड़ी बातें

कुल सोलर घर: 8,24,492 घरों की छतों पर लगे पैनल

दैनिक उत्पादन: 1.25 करोड़ यूनिट स्वच्छ बिजली प्रतिदिन

कुल सरकारी मदद: ₹7,300 करोड़ से अधिक की कुल सब्सिडी वितरित

रोजगार सृजन: 85,000 से अधिक युवाओं को मिला आजीविका का आधार

पर्यावरण को राहत: सालाना 36.6 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply