
हरदोई, अमृत विचार। गला काट कर की गई हत्या के बाद पत्नी के प्रेमप्रसंग का किस्सा सामने आने के बाद तरहतरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं, उन्ही में ‘नीले ड्रम का डर’ सबसे आगे आ रहा है। जैसा कि कहा जा रहा है कि पत्नी के प्रेमप्रसंग और उसके बाद नीला ड्रम जैसे किस्सों से डर कर उसने ऐसा कदम उठाया, हालांकि पुलिस के पास इस तरह के कोई पुख्ता सबूत नहीं है, सिर्फ अटकलों ही लगाई जा रहीं हैं।
बताते चलें कि बुधवार की तड़के सुबह शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर टिलिया में पति परवेज़ के हाथों पत्नी नग़मा की बेरहमी से हुई हत्या तमाम तरह के सवाल खड़े कर रही है। दरअसल वैटगंज के रहने वाले परवेज और नग़मा के बीच चाचाभतीजी का रिश्ता था,लेकिन प्रेमप्रसंग के चलते करीब 12 साल पहले दोनों ने रिश्ते को किनारे कर शादी कर ली थी। आपसी झगड़े के चलते परवेज़ करीब डेढ़ महीनें से नग़मा के साथ इस्लाम नगर टिलिया में महताब के मकान में किराए पर रह रहा था।
वहीं बगल में परवेज़ की छोटी बहन जुबीना भी रह रही थी। परवेज़ को पता चला कि उसकी पत्नी का एक युवक से न सिर्फ प्रेमप्रसंग है,बल्कि दोनों एकदूसरे के काफी नज़दीक भी आ चुके है। उसी बीच इस बात का भी पता चला कि पुश्तैनी मकान का 50 हज़ार रुपये परवेज़ के हाथ आया और वह रुपये उसने नग़मा के पास रख दिए थे,ऐसी चर्चा है कि नग़मा ने वह रुपये उसी युवक को दे दिए थे।
ऐसा माना जा रहा है कि रुपये देने के बाद परवेज़ के डर बैठ गया कि नग़मा उसके साथ और भी कुछ कर सकती है। लोगों का मानना है कि नीले ड्रम का डर परवेज़ को डरा रहा था और शायद उसी डर में उसने ऐसा कदम उठाया ? हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगें है,पूरे मामले की हर पहलू से जांचपड़ताल की जा रही है।
चाकू से चॉक किया दिल,फिर काटा गला!
परवेज़ ने पत्नी नगमा की बड़ी बेरहमी से हत्या की थी। नग़मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि नग़मा पर चाकू से एकएक कर 9 वार किए गए। जिसमें एक वार सीने में, दूसरा हाथ और 7 वार पेट पर हुए। ऐसा माना जा रहा है नग़मा के दिल ने परवेज़ के साथ धोखा किया,उसी धोखेबाज़ दिल को सज़ा देने का फैसला करते हुए उसने नग़मा के दिल का किस्सा ही तमाम कर दिया।
हाथ उठा कर मांगी गई मौत की दुआ
बहन नग़मा की बेरहमी से हत्या करने वाले उसके पति की मौत की दुआ मांगी गई। नग़मा की बहन सकीना उर्फ शब्बों ने कहा कि परवेज़ ने उसकी बहन को एक पल का भी सुकून नहीं दिया। इधर नग़मा का जनाज़ा जैसे ही उसके घर के बाहर निकला,उधर सकीना उर्फ शब्बो ने हाथ उठा कर दुआ परवेज़ की मौत की दुआ मांगी,उसका कहना था कि जीते जी तो नहीं मरने के बाद ही सही,उसकी बहन को सुकून मिला,लेकिन हत्यारे परवेज़ को भी ऐसी ही सज़ा दी जाए।



