India

​Amroha Gangrape Case: UP में विधायक के फार्महाउस पर युवती से गैंगरेप, दरोगा, CRPF जवान सहित चार गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Amroha Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक युवती के गैंगरेप का मामला सामने आया है।

​Amroha Gangrape Case: UP में विधायक के फार्महाउस पर युवती से गैंगरेप, दरोगा, CRPF जवान सहित चार गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने  के दो जवानों, यूपी पुलिस के एक दरोगा और एक सिपाही समेत अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

सोनीपत में CRPF जवान से मिलने बुलाया था

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान के एक व्यक्ति ने उसे सोनीपत में के एक जवान से मिलने के लिए बुलाया था। 

इसके बाद जवान उसे धार्मिक स्थल ले जाने की बात कहकर अपने साथ अमरोहा लेकर आया। रास्ते में एक अन्य CRPF कर्मी भी उनके साथ शामिल हो गया।

दरोगा से मुलाकात के बाद पहुंचे फॉर्म हाउस

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में लेकर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात थाने में तैनात एक दरोगा से हुई। इसके बाद सभी लोग झुलपुरी गांव स्थित एक फार्महाउस पहुंचे। आरोप है कि वहां उसके साथ जबरदस्ती की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। 

अमरोह एसपी ने की पूरे मामले की पुष्टि

मामले में हसनपुर थाने में तैनात दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। अमरोहा पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply