India

​मोहम्मद शमी और सरफराज खान को एक बार फिर से BCCI ने किया हुए इग्नोर, नहीं मिली आगामी सीरीज में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज और गेंदबाज मोहम्मद शमी और सरफराज खान को एक बार फिर चयनकर्ताओं ने आगामी इंडिया A सीरीज से बाहर रखा है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए इंडिया A के मल्टीडे और वनडे स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली।

​मोहम्मद शमी और सरफराज खान को एक बार फिर से BCCI ने किया हुए इग्नोर, नहीं मिली आगामी सीरीज में जगह

यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सरफराज खान को टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलने के बावजूद लगातार चयन की दौड़ में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहम्मद शमी की वापसी पर BCCI ने फिर लगा ब्रेक?

मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए अपनी फिटनेस और गेंदबाजी को लेकर सकारात्मक संकेत दिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना 100वां फर्स्टक्लास मैच भी पूरा किया। उनके प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया में उनकी वापसी की वकालत की है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A की घोषित टीम में शमी का नाम नहीं है। इसका मतलब है कि फिलहाल चयनकर्ताओं की योजना में उन्हें इस सीरीज के जरिए वापसी का मौका नहीं दिया गया है।

सरफराज खान को भी नहीं मिली जगह

सरफराज खान के लिए भी स्थिति कुछ ऐसी ही है। उन्हें अगस्त में साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। बीसीसीआई ने खुद इसकी आधिकारिक पुष्टि की थी। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A की मल्टीडे टीम में सरफराज का नाम नहीं है। इस टीम में देवदत्त पडिक्कल कप्तान और साई सुदर्शन उपकप्तान हैं, जबकि कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया A सीरीज में इन खिलाड़ियों पर होगी BCCI की नजर

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A की घरेलू सीरीज में दो मल्टीडे और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। मल्टीडे मैच 22 सितंबर और 29 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि वनडे मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे। सभी मैच पुडुचेरी में होंगे। वनडे टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है,

जबकि रजत पाटीदार , प्रियांश आर्य , हार्दिक पांड्या और गुरजापनीत सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। ऐसे में शमी और सरफराज के फैंस के लिए यह फैसला निराशाजनक जरूर है। अब दोनों खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के जरिए चयनकर्ताओं का ध्यान दोबारा खींचना होगा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply