TrendingUttar Pradesh

​कैंसर संस्थान में नर्सेज फेडरेशन की नई विंग गठित, प्रशांत पटेल महामंत्री… इन्हें मिला अध्यक्ष का पद

​कैंसर संस्थान में नर्सेज फेडरेशन की नई विंग गठित, प्रशांत पटेल महामंत्री… इन्हें मिला अध्यक्ष का पद

लखनऊ, अमृत विचार। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में ऑल इण्डिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन की नई विंग का गठन किया गया है। ऑल इण्डिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन कमेटी की ओर से संस्थान स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और नर्सिंग समुदाय से जुड़े हितों के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के उद्देश्य से नई विंग की कमेटी गठित की गई है।

ऑल इण्डिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने नवगठित विंग के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें अर्चना रॉबिसन को अध्यक्ष और प्रशांत पटेल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अर्चना रॉबिसन अध्यक्ष, प्रशांत पटेल महामंत्री

नई विंग में उपाध्यक्ष के पद पर सुषमा सिंह, श्वेता यादव, रोहित श्रीवास्तव और साधना मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संयुक्त मंत्री के रूप में अंकुर वर्मा, छाया शर्मा और अतुल वर्मा को शामिल किया गया है।

मंत्री पद की जिम्मेदारी अशोक कुमार ‘सोनी’ और संजना को दी गई है। संगठन मंत्री अनुज सिंह राजावत बनाए गए हैं।

इसके अलावा मीडिया प्रभारी के रूप में सौरभ राजपूत और प्रियांशी, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अतुल पांडेय और जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

विशेष सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में विशेष सदस्यों के तौर पर पूर्णिमा दीक्षित, प्रियंका देवी वर्मा, स्वप्निल प्रजापति और माजमी को शामिल किया गया है।

फेडरेशन की ओर से नवगठित कमेटी के माध्यम से संस्थान में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने के साथ नर्सिंग समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर काम करने की बात कही गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई

प्रदेश अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गठित नई विंग ऑल इण्डिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन के संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करने के साथ नर्सिंग समुदाय के हितों और संस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा और उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply