
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2097914878904471906?s=20
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट अपने संदेश में कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत का दूरदर्शी नेतृत्व, हिंदी के प्रति अनुराग और समाज कल्याण की भावना भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य विरासत है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।उन्होंने कहा है कि पं. पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और सार्वजनिक जीवन में योगदान आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री
राज्य के पहले मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”1925 में काकोरी ट्रेन एक्शन केस में ब्रिटिश सरकार ने क्रांतिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया था और उस मामले के खिलाफ क्रांतिकारियों की पुरजोर वकालत करने वाले महान नेता पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी थे। उन्होंने उनमें अग्रणी भूमिका निभाई।”


