CrimeIndia

​पटना: स्कूल संचालक 3 साल तक करता रहा यौन शोषण, तंग आकर लेडी टीचर ने किया सुसाइड

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. यहां प्राइवेट स्कूल संचालक पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका ने सोमवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेडी टीचर उसी स्कूल में पढ़ाती थी और दो दिन पहले ही उसने स्कूल संचालक देव कुमार मेहता के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने की शिकायत बिहटा थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने रविवार को आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया था और सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए.

​पटना: स्कूल संचालक 3 साल तक करता रहा यौन शोषण, तंग आकर लेडी टीचर ने किया सुसाइड

थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, 23 वर्षीय शिक्षिका बिहटा के एक गांव की रहने वाली थी और स्थानीय निजी स्कूल में पढ़ाती थी. आरोप है कि स्कूल संचालक देव कुमार मेहता ने उससे दिखावे के लिए मंदिर में विवाह किया, लेकिन इस रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं होने दिया. वह कोर्ट में शादी करने का झांसा देकर करीब तीन साल तक उसका यौन शोषण करता रहा.

पीड़िता को जब यह पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, तो वह पूरी तरह टूट गई. इसके बाद उसने शनिवार को बिहटा थाने में आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी.

‘बदनामी के बाद कोई शादी नहीं करेगा’, छोटे भाई के साथ रहती थी शिक्षिका

पुलिस को दिए आवेदन में शिक्षिका ने भावुक होकर लिखा था कि वह बेहद गरीब परिवार से आती है, अपने छोटे भाई के साथ रहती है और स्कूल में पढ़ाकर गुजारा करती है. उसने आरोप लगाया था कि देव कुमार मेहता ने उसे अंधेरे में रखकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया और समाज में बदनामी के बाद अब उससे कोई शादी नहीं करेगा. जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां की मृत्यु के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी और वे बिहार से बाहर जाकर रहने लगे थे. इसके बाद शिक्षिका अपने छोटे भाई के साथ रह रही थी.

रविवार को गिरफ्तारी, सोमवार को जेल भेजा गया आरोपी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि शनिवार को शिकायत मिलने के बाद रविवार को ही आरोपी स्कूल संचालक देव कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया था. अवकाश के कारण सोमवार को उसे जेल भेजा गया, और इसी दौरान शिक्षिका के आत्महत्या करने की सूचना सामने आई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply