TrendingUttar Pradesh

​कल्याण परिवार में जल्द बजेगी शहनाई : 14 नवंबर को होगी योगी के मंत्री संदीप सिंह की सगई, 27 नवंबर को दिल्ली में शादी

​कल्याण परिवार में जल्द बजेगी शहनाई : 14 नवंबर को होगी योगी के मंत्री संदीप सिंह की सगई, 27 नवंबर को दिल्ली में शादी

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वार्गीय कल्याण सिंह के परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। स्वर्गीय कल्याण सिंह के पौत्र और प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनकी सगाई की तारीख भी तय हो गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, संदीप सिंह की सगाई 14 नवंबर को अलीगढ़ की ताला नगरी स्थित मैदान में होगी। खास बात यह है कि इसी दिन उनके छोटे भाई और अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह वर्मा की भी सगाई होगी। दोनों भाइयों की सगाई एक ही समारोह में होने से परिवार में उत्साह का माहौल है।

मातापिता खुद संभाल रहे तैयारियों की जिम्मेदारी

दोनों भाइयों की सगाई की तैयारियों में उनके पिता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह और माता पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा जुटे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, समारोह में शामिल होने वाले वीआईपी मेहमानों को फोन के जरिए निमंत्रण दिया जा रहा है। 14 नवंबर को अलीगढ़ और अतरौली में सियासी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई बड़े चेहरों के जुटने की उम्मीद है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों के लिए भी बड़े भोज का आयोजन किए जाने की चर्चा है।

27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है शादी

सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाइयों की शादी 27 नवंबर को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में प्रस्तावित है। हालांकि, शादी की तारीख में एक दिन आगेपीछे होने की संभावना भी बताई जा रही है। शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज पैलेस में भी तैयारियां तेज

शादी को लेकर अलीगढ़ स्थित राज पैलेस में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां रंगाईपुताई, मरम्मत और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि शादी के दोतीन दिन बाद लखनऊ में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में भी रिसेप्शन आयोजित किए जाने की चर्चा है।

दोनों नातियों को दूल्हा देखने को लेकर उत्साहित हैं रामवती देवी

स्वर्गीय कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी भी परिवार में होने वाले इस शुभ आयोजन को लेकर बेहद खुश बताई जा रही हैं। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, वह अपने दोनों नातियों को दूल्हे के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं और नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply