Weather Update: देश के अलगअलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है. वहीं, राजस्थान में 14 और 15 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को जम्मूकश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. 13 और 14 नवंबर को यहां गरजचमक के साथ बिजली गिरने का खतरा है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 14 और 15 नवंबर को इन इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 13 से 15 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.
हिमाचल में 15 नवंबर तक बारिश, येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 नवंबर तक राज्य के अलगअलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों के दौरान कुछ जगहों पर आंधीतूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, जबकि मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं.
राजस्थान में 1415 नवंबर को बारिश के आसार
राजस्थान में भी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 नवंबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
15 नवंबर को बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में कहींकहीं बूंदाबांदी हो सकती है. 16 नवंबर से राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री तक गिरने का अनुमान है.
दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा
दिल्ली में 13 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर तक दिल्ली में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का अनुमान
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 13 नवंबर के अलावा 15 से 17 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 नवंबर और 16 से 18 नवंबर के दौरान बारिश के आसार हैं. 13 नवंबर को असम और मेघालय में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 से 18 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. यहां 13 से 16 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दक्षिण भारत में केरल में 13 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. दूसरी ओर, पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.



