IndiaUttar Pradesh

​दिवाली-छठ के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक समस्या: दादरी-परी चौक पर भीषण जाम, रात भर भटके यात्री

Noida News: त्योहारों से ठीक पहले वेतन मिलने के बाद अपने घरों की ओर लौट रहे हजारों कामगारों और नौकरीपेशा लोगों को इस बार सफर में भारी फजीहत झेलनी पड़ी. नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक यात्रियों की भारी भीड़ के चलते पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई. दादरी, परी चौक, यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट और नोएडा के प्रमुख बस स्टॉप्स पर रात भर जाम और अफरातफरी का माहौल रहा. सरकारी बसों की घोर कमी के बीच यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर निजी बस और गाड़ी संचालकों ने मनमाना किराया वसूल कर खूब चांदी काटी.

​दिवाली-छठ के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक समस्या: दादरी-परी चौक पर भीषण जाम, रात भर भटके यात्री

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों मजदूरों और कर्मचारियों को वेतन मिलते ही त्योहार मनाने अपने गांवघर जाने की जल्दी थी. शनिवार शाम होतेहोते प्रमुख सड़कों और बस अड्डों पर यात्रियों का हुजूम जुटने लगा. बस आते ही यात्री एक साथ चढ़ने की कोशिश करते दिखे. हालत यह थी कि बसों के अंदर और दरवाजों पर इतनी भीड़ थी कि लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी.

सेक्टर62, सेक्टर37 और बोटैनिकल गार्डन जैसे प्रमुख बस स्टेशनों पर गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, पूर्वांचल और बिहार जाने वाले लोग देर रात तक बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ बसों की बाट जोहते रहे.

दादरी से परी चौक और जीरो पॉइंट तक गाड़ियां रेंगती रहीं

ग्रेटर नोएडा में दादरी, परी चौक और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. जिन्हें कुछ घंटों में अपने घर पहुंच जाना चाहिए था, वे सड़कों पर लंबे इंतजार और जाम में फंसे रहे. दूरदराज के जिलों में जाने वाले यात्री पूरी रात सड़कों पर ही गुजारने को मजबूर हुए.

सरकारी बसों के अकाल से निजी चालकों की ‘चांदी’, प्रबंधन पर उठे सवाल

यात्रियों की बढ़ती भीड़ के सामने यूपी रोडवेज बसों की सीमित संख्या ने मुसीबत को दोगुना कर दिया. बसों के इंतजार में थकहार चुके यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर निजी बस और ऑटो/टैक्सी चालकों ने जमकर कमाई की और अधिक पैसे वसूल किए. हर साल त्योहारों के मौके पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा से भारी संख्या में कामगार अपने गृह जनपद लौटते हैं. इसके बावजूद रोडवेज और यातायात पुलिस द्वारा भीड़ के अनुपात में अतिरिक्त बसों और सुगम यातायात प्रबंधन की व्यवस्था न किए जाने पर यात्रियों ने कड़ा आक्रोश जाहिर किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply