CrimeIndiaPunjabTrending

​​​​​चंडीगढ़ में चाकूबाजी से 29 वर्षीय युवक की मौत, ड्राई क्लीनिंग का काम करता था मुकेश; हमलावरों की तलाश जारी

​​​​​चंडीगढ़ में चाकूबाजी से 29 वर्षीय युवक की मौत, ड्राई क्लीनिंग का काम करता था मुकेश; हमलावरों की तलाश जारी

चंडीगढ़: सारंगपुर में लाइट प्वाइंट से सारंगपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर चाकूबाजी की घटना में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। वह धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहता था और ड्राई क्लीनिंग का काम करता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद घायल मुकेश को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल चाकू से हमला करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमलावर कौन थे और वारदात को किस कारण अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply