TrendingUttar Pradesh

​UP IAS Transfer : योगी सरकार ने 10 सीनियर IAS अफसरों के बदले विभाग, रणवीर प्रसाद को पावर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी

​UP IAS Transfer : योगी सरकार ने 10 सीनियर IAS अफसरों के बदले विभाग, रणवीर प्रसाद को पावर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल करते हुए 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बदलाव में कई महत्वपूर्ण विभागों के दायित्व बदले गए हैं। अमित कुमार घोष वर्तमान में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा थे, अब उन्हें अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। 

अमृत अभिजात अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य के साथ अब परिवहन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के हटाकर प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा महेंद्र प्रसाद अग्रवाल अब प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन होंगे। प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, प्रमुख सचिव उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त खाद्य एवं रसद बनाया गया है।

डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि विभाग

डॉ. एमकेएस सुंदरम वर्तमान में प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन तथा प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा थे, अब उन्हें प्रमुख सचिव कृषि, प्रमुख सचिव कृषि शिक्षण एवं अनुसंधान तथा प्रमुख सचिव कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी दी गई है। कृषि विभाग से हटाकर रविंद्र को अब प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है। अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन को प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग और पावर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त खाद्य एवं रसद रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के साथ यूपी पावर कॉरपोरेशन, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि इस पद लम्बे समय से रहे और उर्जा मंत्री एके शर्मा से विवाद के कारण अब डॉ. आशीष कुमार गोयल, अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन होंगे।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply