India

​UP PCS Transfer: 6 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

: उत्तर प्रदेश में 6 PCS अधिकारियों ट्रांसफर  कर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची में प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में लखनऊ, कानपुर, गोंडा और झांसी से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।

​UP PCS Transfer: 6 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

सुशील प्रताप सिंह बने LDA सचिव

श्री सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे कुल सचिव, भारतखण्ड संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं श्री अतुल कुमार को कुल सचिव, भारतखण्ड संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

इन PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

) श्री राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी , कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं श्री संजय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी , गोंडा से हटाकर उपनिदेशक प्रशासन , युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी दी गई है।

श्री प्रमोद झा को अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व , गोंडा नियुक्त किया गया है। वहीं श्री योगेश्वर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट , झांसी बनाया गया है। इस UP PCS Posting ) के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

यहां देखें लिस्ट 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply