: में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल है। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 29 सितंबर से नामांकन शुरू हो रहा है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी हैं। स्मृति ईरानी के नाम की ज्यादा चर्चा है।

बीजेपी में 8 सीटों के लिए 20 से ज्यादा नाम
बीजेपी की हाल की बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। राज्यसभा की 8 सीटों के लिए कई नाम सामने आए हैं। इनमें , कौशल किशोर, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा, गीता शाक्य, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, प्रियंका रावत, हरदीप सिंह पुरी, बृजलाल, प्रकाश पाल और दुर्विजय शाक्य समेत कई नेता शामिल बताए जा रहे हैं।
33 नामों का पैनल
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने 8 सीटों के लिए 33 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है।
अभी किसी नाम पर मुहर नहीं
ने फिलहाल अपने उम्मीदवारों के नाम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व इन नामों में से उम्मीदवारों का सिलेक्शन करेगा। इसके लिए एक और मीटिंग भी हो सकती है।
सपा 3 सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी भी राज्यसभा चुनाव में 3 उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से 3 नामांकन पत्र खरीदे जाने की बात सामने आई है। हालांकि अभी सपा ने अपने तीनों उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
16 अक्टूबर को होगी वोटिंग
की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों में से अधिकांश का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है।



