TrendingUttar Pradesh

​BSF जवान ने पत्नी की हत्या के बाद क्यों उठाया इतना बड़ा कदम? सरकारी आवास में दो मौतों से मचा हड़कंप

​BSF जवान ने पत्नी की हत्या के बाद क्यों उठाया इतना बड़ा कदम? सरकारी आवास में दो मौतों से मचा हड़कंप

फिरोजाबाद/मक्खनपुर: पंजाब के फाजिल्का में BSF के एक जवान ने बुधवार रात अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह उस समय हुई, जब उनकी बेटी ने मातापिता के शव देखे और शोर मचा दिया। सरकारी क्वार्टर में हुई इस घटना की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित उनके पैतृक गांव सांती में रह रहे परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया।

बीएसएफ कैंपस के सरकारी क्वार्टर में रहता था परिवार

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के सांती गांव निवासी 38 वर्षीय दिनेश कुमार BSF में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पंजाब के फाजिल्का में थी। वह बीएसएफ कैंपस स्थित सरकारी क्वार्टर में अपनी 36 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी, 12 वर्षीय बेटी अनुष्का बघेल और सात वर्षीय बेटे जयादित्य बघेल के साथ रह रहे थे।

बताया गया है कि बुधवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद किसी बात को लेकर पतिपत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दिनेश ने कथित तौर पर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी।

सुबह बेटी ने देखा मातापिता का शव

गुरुवार सुबह बेटी अनुष्का ने जब अपने मातापिता के शव देखे तो उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी BSF अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही BSF के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

गांव में खबर पहुंचते ही मचा कोहराम

दंपती की मौत की सूचना जैसे ही सांती गांव में रह रहे परिजनों को मिली, वहां मातम छा गया। परिजन आननफानन में फाजिल्का के लिए रवाना हो गए।

मक्खनपुर थानाध्यक्ष चमन शर्मा के अनुसार, गुरुवार सुबह BSF अधिकारियों की ओर से जवान द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने और उसके बाद आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई।

छह महीने पहले ही परिवार को फाजिल्का ले गया था दिनेश

परिजनों के मुताबिक, दिनेश कुमार मूल रूप से सांती गांव के रहने वाले थे और पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी पिंकी देवी बच्चों के साथ पहले गांव में ही रहती थीं और क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं।

बताया गया कि करीब छह महीने पहले दिनेश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को अपने साथ फाजिल्का ले गए थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि दंपती के बीच ऐसा कोई विवाद चल रहा है। स्वजन के मुताबिक, दिनेश ने कभी किसी परेशानी या तनाव की बात परिवार के लोगों से नहीं कही थी।

हत्या और आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल इस घटना के पीछे पतिपत्नी के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के सामने आने के बाद परिवार के साथसाथ गांव में भी शोक का माहौल है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply