India

Vaibhav Suryavanshi Record Break: वैभव ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, 11 गेंदों में बनाई फिफ्टी, 50 ओवर क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, श्रीलंका-ए को बड़ा टारगेट

Vaibhav Suryavanshi Record Break: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। वैभव ने 20 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंकाए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने केवल 11 गेंदों में हाफ सेंचुरी बना दी।

Vaibhav Suryavanshi Record Break: वैभव ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, 11 गेंदों में बनाई फिफ्टी, 50 ओवर क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, श्रीलंका-ए को बड़ा टारगेट

A partnership of 1️⃣3️⃣2️⃣ 🔥
1️⃣5️⃣ Fours and 9️⃣ Sixes 🤯

Pure brilliance from Vaibhav Sooryavanshi and Priyansh Arya in the Final 💪

Updates ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA | #TriNationSeries pic.twitter.com/147xU96V5Z

— BCCI June 21, 2026

वैभव से पहले इस फॉर्मेट की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी जमाई थी। सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मुकाबले होते हैं लिस्टए और वनडे इंटरनेशनल। हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्टए मैच भी होता है।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी साउथ अफ्रीका के एबी डिविलयर्स ने बनाई है। उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 गेंदों पर 50 रन पूरे कर लिए थे।

लिस्टए मैच में वैभव की फास्टेस्ट फिफ्टी

वैभव फिर शतक से चूके

मैच श्रीलंका में धामबुल्ला में चल  रहा है। श्रीलंकाए के खिलाफ जब इंडियाए का स्कोर ओवर में दो विकेट पर 193 रन हुआ। उसी वक्त वैभव ने यह रिकॉर्ड बनाया। वैभव इससे पहले आईपीएल में भी कई पारियों में नाइंटीज का शिकार हुए हैं। 
वैभव ने अपनी 29 गेंदों की पारी में 94 रन बनाए। जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। इससे पहले वैभव ने 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। जिसमें पांच चौके और पांच छक्के जमाए।

श्रीलंकाए को 378 रन का टारगेट

इंडियाए ने श्रीलंकाए को वनडे मैच में 378 रन का टारगेट दिया है। इंडियाए ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 377 रन बनाए। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 94 रन शामिल हैं।
इसके अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने फिफ्टी लगाई। तिलक ने 90 गेंदों में 67 रन बनाए।

प्लेइंगइलेवन

भारतए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा , कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।

श्रीलंकाए: निरोशन डिकवेला , अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे , नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।

खबर अपडेट हो रही है….

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply