IndiaPunjabTrending

Chandigarh में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने उमस से दिलाई राहत

चंडीगढ़.

सिटी ब्यूटीफुल में पिछले एक हफ्ते से रुकरुक कर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात से बादलों की आवाजाही रही। इसके बाद शनिवार सुबह उमस का अहसास हुआ।

साढ़े 10 बजे मौसम ने करवट ली और वर्षा ने उमस से राहत दिलाई। इस दौरान दफ्तरों और दुकानों पर जाने वाले लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। करीब आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। ट्रैफिक लाइट्स पर जाम की स्थिति रही। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शाम के समय भी बारिश की संभावना जताई है।

इससे पहले 18 अगस्त को शहर में मूसलाधार वर्षा हुई थी, जोकि इस मानसून सीजन की सर्वाधिक थी। एक दिन में 72 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। इस दौरान सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया था। जलभराव के कारण दो पहिया और गाड़ियां खराब हो गई थी। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply