इन दिनों सोशल मीडिया रील्स पर एक नया हेल्थ फैशन बहुत तेजी से फैल रहा है. लोग मैग्नीशियम जेली या अन्य सप्लीमेंट जैसे रंगीन टॉफी खा रहे और उन्हें इसे खाना हेल्दी और कूल लगता है. कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि लोग बिना किसी कारण के इन सप्लीमेंट्स को खा रहे हैं क्योंकि वे खुद को स्ट्रेस फ्री करना चाहते हैं, रात में अच्छी नींद लेना चाहते हैं और अपने मांसपेशियों के दर्द को ठीक करना चाहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी विटामिन या मिनरल का चॉकलेट के रूप में सेवन करने से आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंच सकता है. चलिए इस नए ट्रेंड के नुकसानों को देखते हैं.

डॉ. मधुरा गोपीचंद मोरे का कहना है कि पहले तो सबसे बड़ा प्रभाव मैग्नीशियम आपके पेट पर पढ़ता हैं. मैग्नीशियम का अधिक सेवन आपके पेट में पानी को आकर्षित करेगा जिससे गंभीर दस्त, पेट के दर्द और यहां तक कि गैसे भी हो सकती हैं I
ज्यादा खाना कितना खतरनाक
मैग्नीशियम शरीर के लिए आवश्यक है लेकिन एक निश्चित मात्रा से ज्यादा लेना नहीं चाहिए. जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से जैसे कि बहुत सारे मिठाई खाकर मिनरल को अत्यधिक मात्रा में अपने शरीर में लेते हैं तो आपके शरीर में मैग्नीशियम का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ जाता है जिसे चिकित्सात्मक रूप से हाइपरमैग्नेसीमिया कहते हैं.यह सलाह दी जाती है की कोई भी व्यक्ति एक दिन में 350 मिलीग्राम से ज्यादा मैग्नीशियम ना ले. इससे शरीर का जहरीला हो जाना होगा.
होता है ये बड़ा नुकसान
ब्लड प्रेशर में तेजी से गिरावट, ऐसे में मैग्नीशियम को खाने से किसी व्यक्ति के रक्त वाहिकाएं अत्यधिक आराम में आ जाती हैं.इससे व्यक्ति के रक्तचाप में तेजी से गिरावट आती है. इसका ओवरडोज करने से हमारे दिल के नर्वस सिस्टम पर भी काफी प्रभाव पढ़ता हैं. इसके अलावा यह हमारे फेफड़ों के मांसपेशियों को आराम देता है जिससे सांस लेना और भी मुश्किल हो जाता है.
किडनी पर एक्स्ट्रा प्रेशर
किडनी हमारे शरीर से अतिरिक्त मिनरल निकालने में हमारी मदद करती हैं.ऐसे सप्लीमेंट्स का रोजाना सेवन हमारी किडनीज पर अतिरिक्त तनाव डालता है और गंभीर जटिलताएं ला सकता है खासकर उन लोगों के लिए जिनकी किडनी की बीमारी है.
शुगर और दांतों को नुकसान
गमी कैंडीज काफी हद तक टॉफी जैसे दिखने का कारण है क्योंकि ये आर्टिफीसियल शुगर,फ्लेवर और सिरप से बनाये जाते हैं ताकि ये अच्छे स्वाद के हों. इनकी अत्यधिक मात्रा का सेवन आपके दांतों में कैविटीज पैदा कर सकता है और भी अतिरिक्त कैलोरीज हो सकती है जो मोटापे और उच्च रक्त शर्करा का कारण बन सकती है.
हेल्थ सप्लीमेंट्स फार्मेसी के शेल्फ से नहीं मिलने वाली दवाएं हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर हर कोई खाते हुए देखकर आप खाना चाहिए. अगर आप नींद नहीं आ रही है या थकान महसूस कर रहे है तो मैग्नीशियम कैप्सूल ना खाएं बल्कि अधिक प्राकृतिक उत्पादों जैसे पत्तेदार सब्जियां,बादाम,काजू और सूखे दालचीनी का चुनाव करें.किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से चर्चा करें.


