वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज होने में अब सिर्फ लगभग एक साल का समय बचा है, ऐसे में इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसमें सभी फैंस की नजरें कुछ ऐसे खिलाड़ियों को लेकर भी टिकी हुई हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में वनडे फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले उनकी फिर से इस फॉर्मेट में वापसी को लेकर उम्मीदें लगाई जा रही हैं, जिसमें एक नाम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का है, जिन्होंने अपने रिटायरमेंट के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर ये साफ कर दिया है कि उनकी वापसी को लेकर किसी तरह की कोई योजना नहीं है।

मुशफिकुर ने वापसी की संभावना से किया इनकार
बांग्लादेश टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले मुशफिकुर रहीम अब सिर्फ टेस्ट में खेल रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट में अपनी फिर से वापसी को लगाई जा रही अटकलों के बीच ये साफ कर दिया कि उनका ऐसा कोई विचार नहीं है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कुछ बड़े अधिकारियों ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए मुशफिकुर रहीम से उनके रिटायरमेंट के फैसले पर फिर से विचार करने के लिए बात की थी। रहीम ने भी इस बात को स्वीकार किया लेकिन उन्होंने ये साफ कर दिया अब उनका वनडे क्रिकेट में खेलने का कोई मन नहीं है।
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्ले से दिखाया था कमाल
मुशफिकुर रहीम ने लिमिटेड ओवर्स से रिटायरमेंट लेने के बाद अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट में लगा रहे हैं। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जो मीरपुर के मैदान पर खेला गया उसमें रहीम ने पहली पारी में अपने बल्ले का कमाल दिखाने के साथ 71 की अहम पारी खेली थी, हालांकि दूसरी पारी में वह सिर्फ 22 रन ही बना सके थे। रहीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मैंने अभी ये तय नहीं है कि कब संन्यास लूंगा लेकिन जब मैं तभी रिटायरमेंट लूंगा जब मेरे अनुसार सही समय होगा।
बांग्लादेश की टीम को अगस्त 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उसे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें 18 सालों में वह पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने जाएगी। इसको लेकर रहीम ने कहा कि ये सही है कि सभी ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां पर उनके खिलाफ टेस्ट मैच खेलना एक बहुत बड़ा सपना है।



