India

अग्निमित्रा को महिला एवं बाल विकास, दिलीप घोष को पंचायत… शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट में किस मंत्री कौन विभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ब्रिगेड मैदान में सीएम शुभेंदु अधिकारी सहित छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी. सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी कैबिनेट के पांच और सदस्यों को विभाग बांटे. दिलीप घोष को पंचायत और ग्रामीण विकास का चार्ज दिया गया है. को महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण विभाग, नगरपालिका और शहरी विकास विभाग का चार्ज दिया गया है.

अग्निमित्रा को महिला एवं बाल विकास, दिलीप घोष को पंचायत… शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट में किस मंत्री कौन विभाग
अग्निमित्रा को महिला एवं बाल विकास, दिलीप घोष को पंचायत… शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट में किस मंत्री कौन विभाग

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक स्पोर्ट्स और नॉर्थ बंगाल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट संभालेंगे. खाद्य और वितरण विभाग अशोक कीर्तनिया को दिया गया है. खुदीराम टुडू आदिवासी विकास के इंचार्ज होंगे.

निसिथ प्रमाणिक: स्पोर्ट्स और यूथ अफेयर्स और नॉर्थ बंगाल डेवलपमेंट

दिलीप घोष: पंचायत विकास और ग्रामीण विकास

अग्निमित्रा पॉल: महिला और शिशु विभाग, नगर विकास विभाग

खुदीराम टुडू: आदिवासी विकास

अशोक कीर्तनिया: खाद्य वितरण

कैबिनेट बैठक में शुभेंदु की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री पदकी शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी सोमवार को पहली बार राज्य सचिवालय नबान्न पहुंचे थे. उन्होंने पहली बार कैबिनेट बैठक की थी. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पांच बड़ी घोषणाएं कीं. इनमें केंद्रीय योजनाओं को लागू करने और बांग्लादेश की सीमा पर तार का बाड़ लगाने की घोषणा शामिल थी.

इसके साथ ही सोमवार को नए सेक्रेटरी को भी चार्ज दिया गया है. चीफ सेक्रेटरी दुष्मंत नरियाला, होम सेक्रेटरी संघमित्रा घोष, फाइनेंस सेक्रेटरी प्रभात मिश्रा, पर्सनल और एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स सेक्रेटरी राजेश पांडे और इंडस्ट्रीज सेक्रेटरी वंदना यादव को नियुक्त किया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply