TrendingUttar Pradesh

​Yogi Cabinet Meeting : मंत्रीमंडल की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, किसानों से लेकर शिक्षा और सुरक्षा तक बड़े फैसले

​Yogi Cabinet Meeting : मंत्रीमंडल की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, किसानों से लेकर शिक्षा और सुरक्षा तक बड़े फैसले

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर मंगलवार को हुई योगी मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो अब गई। बैठक में सरकार से जुड़े 23 अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। इस दौरान कैबिनेट ने अग्निवीरों को सीधी भर्ती के जरिए जेल वर्डन बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा इन प्रस्तावों में प्रमुख प्रस्ताव मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाने का रहा है। 

बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत योगी सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचारविमर्श किया गया। सरकार की ओर से बैठक में मंजूर किए गए प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। प्रस्तावों में विकास, प्रशासन और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले शामिल हो सकते हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply