BiharCrimeIndiaTrending

दरभंगा में बागमती किनारे अधमरी हालत में मिला युवक, इलाज के दौरान मौत; भाई ने जताई हत्या की आशंका

दरभंगा में बागमती किनारे अधमरी हालत में मिला युवक, इलाज के दौरान मौत; भाई ने जताई हत्या की आशंका

बागमती नदी किनारे सीढ़ी पर अधमरी अवस्था में मिला 24 वर्षीय युवक जिंदगी की जंग हार गया। मंगलवार देर रात डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भगवान दास जेपी चौक मोहल्ला निवासी गणेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र प्रिंस राज के रूप में हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नदी किनारे बेहोश मिला था प्रिंस

बताया गया कि मंगलवार शाम स्थानीय सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट बागमती नदी किनारे पहुंची। वहां सीढ़ी पर प्रिंस राज बेहोशी और गंभीर हालत में मिला। पुलिस टीम ने उसे तत्काल डीएमसीएच पहुंचाया और स्वजन को इसकी सूचना दी।

इलाज के दौरान देर रात मौत

डीएमसीएच में चिकित्सकों ने प्रिंस का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संदिग्ध स्थिति में मौत की सूचना मिलने के बाद बेंता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई ने जताई हत्या की आशंका

बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के बड़े भाई संदीप गुप्ता ने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि जिस अवस्था में प्रिंस नदी किनारे मिला, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी

प्रिंस राज ने बीकाम की पढ़ाई पूरी की थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया।

मौत की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की। अब पुलिस प्रिंस के नदी किनारे पहुंचने की परिस्थितियों, उसके साथ कौन था और घटना से पहले उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply