Delhi

आपकी मेहनत और सपने नीलाम… जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम, नीट पेपर लीक मामले में राहुल का सरकार पर बड़ा हमला

NEET UG परीक्षा 2026 के रद्द होने पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. और जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें बीजेपी इनाम देती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था ने 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को कुचल कर रख दिया है. इस बीच राहुल गांधी ने छात्रों से एक बड़ी अपील भी की है.

आपकी मेहनत और सपने नीलाम… जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम, नीट पेपर लीक मामले में राहुल का सरकार पर बड़ा हमला
आपकी मेहनत और सपने नीलाम… जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम, नीट पेपर लीक मामले में राहुल का सरकार पर बड़ा हमला

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूं. एक काम कीजिए खुद Google कीजिए: NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है? देखा? समझ आया? BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को इनाम देती है उनकी रक्षा करती है, ऊपर से उन्हें तरक्की देती है. साफ है कि मोदी जी और बीजेपी आपके भविष्य की चोरी में खुद साझेदार हैं.

देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूँ।

एक काम कीजिए – खुद Google कीजिए: NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां बैठाया है?

देखा? समझ आया?

BJP इसी तरह आप जैसे लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को

— Rahul Gandhi May 12, 2026

जिस बाजार में आपकी मेहनत, आपके सपने नीलाम हो रहे हैं, उसका एक ही उसूल है जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम.’

22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत को कुचला

इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी. 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया. किसी पिता ने कर्ज लिया, किसी मां ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रातरात भर जागकर पढ़ाई की, और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार. यह सिर्फ नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है.

NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।

22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।

किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाखों बच्चों ने रातरात भर जागकर पढ़ाई की,

और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में

— Rahul Gandhi May 12, 2026

राहुल ने आगे सरकार को घेरते हुए लिखा, ‘हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं. अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे. अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुंच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा? प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है.’

सीबीआई कर रही मामले की जांच

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि NTA ने तीन मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG2026 को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की. सरकार ने सीबीआई को इन अनियमितताओं की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया. एनटीए ने कहा कि यह परीक्षा अलग से नोटिफिकेशन में दी गई तारीखों पर पुनः आयोजित की जाएगी. आखिर कब तक सरकार की नाकामियों की सजा छात्र भुगतेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply