India

​पेट का हो जाएगा हाल-बेहाल! जन्माष्टमी व्रत खोलने में न करें खाने से जुड़ी ये गलतियां

जन्माष्टमी पर तकरीबन 15 से 18 घंटे तक उपवास रखा जाता है. इस दौरान सिर्फ लोग फलाहार करते हैं और मध्यरात्रि में कान्हा का जन्म होने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. इस दिन जन्मोत्सव के लिए मिठाइयों से लेकर कई तरह के व्यंजन घर में बनाए जाते हैं. इन्हें व्रत पारण के दौरान प्रसाद के रूप में खाया जाता है. व्रत आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये बॉडी को क्लीन करने के लिए एक ब्रेक की तरह काम करता है, लेकिन पारण में खाना खाने से जुड़ी गलतियों से बचना चाहिए.

​पेट का हो जाएगा हाल-बेहाल! जन्माष्टमी व्रत खोलने में न करें खाने से जुड़ी ये गलतियां

अगर पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद खाना खाया जाए तो कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. नहीं तो अपच हो सकती है. इस वजह से खट्टी डकार, हार्टबर्न, मितली, उल्टी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. जान लेते हैं कि जन्माष्टमी व्रत का पारण करने के दौरान खाने से जुड़ी क्या गलतियां करने से बचें.

हैवी न खाएं खाना

जन्माष्टमी के लिए ज्यादातर घरों में घी से भरपूर मिठाइयों से लेकर पूरी, कचौड़ी, भटूरे, छोले जैसे डिशेज बनाई जाती हैं. ये सारी चीजें काफी हैवी होती हैं. ऐसे में कोशिश करें कि आप सीधे तलाभुना न खाएं. पहले थोड़े से प्रसाद के साथ व्रत का पारण करें. इसके कुछ देर के बाद हल्की चीजें जैसे दही आदि खाएं और फिर खाना शुरू करें, लेकिन ध्यान रखें कि पूड़ियां ज्यादा न लें और सब्जियों में भी कम मसालेदार चीजें खाएं. कोशिश करें कि सिर्फ 80 प्रतिशत ही पेट भरे. इससे ज्यादा खाना न खाएं.

बहुत ज्यादा मीठा न खाएं

जन्माष्टमी पर चीनी और मेवा की कतली से लेकर माखनमिश्री, पंजीरी, पंचामृत, मेवा पाक,पेड़े, खीर, कलाकांद जैसी चीजों का भोग लगाया जाता है. लोग व्रत पारण के बाद मिठाइयां भी खा लेते हैं, जिससे शुगर स्पाइक हो सकता है और पेट में भी भारीपन बढ़ जाता है, इसलिए ध्यान रखें कि मीठा भी बहुत कम खाएं.

पारण के तुरंत बाद न खाएं ये चीजें

कुछ लोगों को आदत होती है खाना खा लिया है तो अब चाय या कॉफी पी लें. आपकी ये आदत रेगुलर दिनों में भी नुकसान पहुंचाती है और पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद खाना खाया हो तो ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. खाने के बाद चायकॉफी पीने से एसिडिटी, पेट में जलन, गैस हो सकती है.

ये गलती भी न करें

जन्माष्टमी व्रत के पारण के बाद काफी लेट हो जाता है. ऐसे में लोग तुरंत सोने चले जाते हैं, लेकिन ये गलती न करें. 10 मिनट की वॉक जरूर करें. अगर घूमना नहीं चाहते हैं तो कुछ देर के लिए वज्रासन में बैठें. ये आसन खाने को पचाने में मदद करता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply