IndiaUttar Pradesh

​कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली

कानपुर के साकेत नगर क्षेत्र में एक सरकारी डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में डॉक्टर के पत्नी से विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है.

​कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली

मृतक की पहचान डॉ. संदीप सिंह के रूप में हुई है. वह सरकारी डॉक्टर थे. बताया जा रहा है कि डॉ. संदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग साकेत नगर स्थित एक किराए के फ्लैट में रहते थे. मृतक की तैनाती कानपुर देहात में बताई जा रही है.

पत्नी से विवाद के बाद मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पतिपत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है. इसके बाद डॉ. संदीप सिंह ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट की जांच की और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए. रिवाल्वर को भी कब्जे में लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना के कारणों की पुष्टि के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. फ्लैट में मौजूद परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही डॉक्टर के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पतिपत्नी के बीच विवाद किस वजह से हुआ था और क्या आत्महत्या से पहले डॉक्टर ने किसी से बातचीत की थी. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply