India

​Women Safety Helpline Number: हर लड़कियों और महिलाओं के मोबाइल में सेव होने चाहिए ये 6 जरूरी हेल्पलाइन नंबर

Women Safety Helpline Number: दुनिया के इतना आगे बढ़ने के बाद भी आजकल देशभर में चारों तरफ महिलाओं जुड़े अपराध बढ़ते ही जा रहें है। लगभग हर दिन एक न्यूज तो आ ही जाती है, जिसमें महिला के साथ कोई न कोई अपराध से जुड़ा मामला होता है।  आज के दौर में भी लड़कियां कहीं भी पूरी तरह सेफ फील नहीं करती। इतना ही नहीं हर दिन हर दूसरी लड़की को छेड़छाड़, मारपीट, घरेलू हिंसा जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगभग देश के सभी शहरों में लड़कियों का रात में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ये ऐसे नंबर है, जो हर महिला के फोन में तो Save होने ही चाहिए। आइए जानें कौन से हैं वो नंबर? 

​Women Safety Helpline Number: हर लड़कियों और महिलाओं के मोबाइल में सेव होने चाहिए ये 6 जरूरी हेल्पलाइन नंबर

महिलाएं मोबाइल में इन नंबरों को रखें Save

महिलाएं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन जारी किए है। इसमें से ये कुछ नंबर हैं जो महिलाओं को फोन में जरुर सेव होने चाहिए, जिससे वो किसी भी तरह की मुश्किल में फंसने पर उनसे कॉन्टैक्ट कर सकें। 

 

जरूरी हेल्पलाइन नंबर

112 यह अखिल भारतीय आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली भारत का एक यूनिफाइड और टोलफ्री राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर है, जिसका उपयोग किसी भी गंभीर संकट या आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह नंबर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24 घंटे और सातों दिन काम करता है, जिसका उपयोग पुलिस, स्वास्थ्य या अन्य आपात सेवाओं के लिए किया जाता है।

181 भारत में 181 नंबर का मुख्य उपयोग महिला हेल्पलाइन और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के रूप में किया जाता है। अगर किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न, दहेज, यौन शोषण जैसे अपराध हो रहें है तो वह इस नंबर में संपर्क करके सहायता ले सकती हैं।

1091 Women Helpline हेल्पलाइन नंबर 1091 का उपयोग अखिल भारतीय महिला हेल्पलाइन के रूप में जारी किया गया। अगर कोई महिला किसी मुसीबत में फंस जाती है या यदि कोई महिला घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने , उत्पीड़न या अपहरण के खतरे जैसी किसी भी संकट की स्थिति में हो, तो वह इस पर कॉल करके मदद ले सकती है। 

बता दें कि, इस पर मिलने वाली कॉल पुलिस कंट्रोल रूम या 112 इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम से जुड़ी होती हैं, जिससे तुरंत घटनास्थल पर पीसीआर वाहन या पुलिस सहायता भेजी जाती है।

14490 यह राष्ट्रीय महिला आयोग का 24 घंटे उपलब्ध टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर उत्पीड़न या हिंसा की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

1930 यह साइबर अपराध से जुड़ी धोखाधड़ी या ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर है।

182 यह भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान सुरक्षा सहायता के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर है। ट्रेन में सफर के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा होने पर महिला यात्री तुरंत 182 या 139 पर कॉल कर सकती हैं। 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐप्स

ये कुछ मोबाइल ऐप्स भी है, जिन्हें महिलाओं और लड़कियों को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके रखना चाहिए।

1. I Am Safe App

“I Am Safe” ऐप खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह ऐप एक बेहद उपयोगी SOS फीचर से लैस है।

कैसे करता है काम

ऐप में एक SOS बटन होता है जिसे आपातकालीन स्थिति में एक टैप से एक्टिवेट किया जा सकता है।

यह बटन दबाने पर ऐप आपके चुने गए कॉन्टैक्ट्स को तुरंत एक अलर्ट मैसेज और आपकी लाइव लोकेशन भेज देता है।

यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी होता है जब किसी महिला को बोलने या मदद मांगने का समय नहीं मिल पाता।

 2. Himmat App

“Himmat” ऐप दिल्ली पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया है और यह दिल्ली में रहने या यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।

मुख्य फीचर्स 

इस ऐप के ज़रिए खतरे की स्थिति में सीधे दिल्ली पुलिस को अलर्ट भेजा जा सकता है।

अलर्ट मिलते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन से तुरंत रिस्पॉन्स मिलता है और पुलिस मदद के लिए रवाना हो जाती है।

ऐप में रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन के बाद यूजर इसका पूरा लाभ उठा सकती हैं।

दिल्ली NCR क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के लिए यह ऐप अनिवार्य रूप से होना चाहिए।

Raksha App

“Raksha” एक और शानदार ऐप है जो महिलाओं के लिए संकट के समय एक मददगार साथी बन सकता है।

मुख्य कार्य 

यह ऐप एक बटन के प्रेस करते ही आपके परिजनों को इमरजेंसी कॉल और टेक्स्ट मैसेज भेज देता है।

साथ ही यह आपकी लाइव लोकेशन भी शेयर करता है, जिससे आपके जानने वालों को पता चल सके कि आप कहां हैं।

यह फीचर उन महिलाओं के लिए खासतौर पर जरूरी है जो अक्सर अकेले यात्रा करती हैं या देर रात घर लौटती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply