IndiaTrending

​​​​​ ​​​हनीमून मनाने जाना चाहते हैं विदेश? इन देशों में छुपा है खुशहाल शादी का सीक्रेट..​​​​​​​

Featured Image

शादी के बाद का पहला वेकेशन यानी हनीमून सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि नए जीवन की नींव होता है. कोई अपने पार्टनर के साथ गोवा जाता है, तो कोई मनाली या फिर दार्जिलिंग और नॉर्थ-ईस्ट की सैर पर निकल जाता है. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो विदेशों में अपने पार्टनर के साथ हनीमून मनाने जाते हैं. इन लोगों की पसंदीदा जगह मालदीव से लेकर वियतनाम तक होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में वो कौन से हनीमून डेस्टिनेशन हैं, जहां पर जाने का मतलब शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली की गारंटी मानी जाती है? अगर नहीं जानते तो बता दें कि हाल ही में ‘हयात’ द्वारा एक सर्वे किया गया, जिसमें उन देशों के बारे में बताया गया है, जहां पर हनीमून मनाने वाले लोगों की जिंदगी बेहद खुशहाल है.

हयात ने इस दिलचस्प शोध का नाम ‘वाउज एंड वेन्यूज’रखा है. हयात ने इस सर्वे के लिए 2,000 जोड़ों को चुना और यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इटली में हनीमून मनाने वाले जोड़े सबसे अधिक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं. सर्वेक्षण के अनुसार, जिन जोड़ों ने अपनी पहली छुट्टियों के लिए इटली को चुना, उनमें से 88% आज भी ‘खुशी-खुशी विवाहित’ हैं. बता दें कि इटली अपनी संस्कृति, बेहतरीन खान-पान और दिलकश नजारों के लिए जाना जाता है. चार्ली XCX और दुआ लीपा जैसे हॉलीवुड सितारों की पसंद भी यही देश रहा है.

क्यों खास है इटली?
सर्वे में शामिल जोड़ों का कहना है कि इटली का माहौल ही कुछ ऐसा है कि वहां जाकर आप रोमांस में डूब जाते हैं. 39 साल की बेकी स्टैंटन ने साल 2018 में इटली के ‘अमाल्फी कोस्ट’ पर हनीमून मनाया था. अपने हनीमून के बारे में बेकी कहती हैं कि वहां की लाइफस्टाइल बहुत रिलैक्स्ड है. वहां लोग पागलों की तरह भागते नहीं हैं, बल्कि हर पल का मजा लेते हैं. उन्होंने तो अपनी शादी की ड्रेस खराब न हो जाए, इसके लिए प्लेन में ड्रेस के लिए अलग से पूरी सीट बुक की थी! वहीं 44 साल की नीना कहती हैं कि इटली ‘प्यार का देश’ है, जहां सदियों से लोग प्यार की कसमें खाते आ रहे हैं.

थाईलैंड और इंडोनेशिया भी रेस में
इस लिस्ट में इटली अकेले नहीं है. थाईलैंड 87% के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि बाली जैसे खूबसूरत आइलैंड्स की वजह से इंडोनेशिया 85% के साथ तीसरे पायदान पर रहा. इसके बाद जमैका, पुर्तगाल, अमेरिका और जापान का नंबर आता है. दिलचस्प बात ये है कि अमीरों की पहली पसंद कहे जाने वाले मालदीव और मॉरीशस इस लिस्ट में 81.3% के साथ नौवें नंबर पर खिसक गए हैं. अगर आप भी इटली या इन देशों में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लीजिए कि सर्वे के हिसाब से एक ‘परफेक्ट’ हनीमून के लिए कम से कम 13 दिन का समय चाहिए. इसके बजट की बात करें, तो हयात के मुताबिक इसके लिए कपल्स को औसतन ₹10,50,000 खर्च करने पड़ते हैं.

हनीमून चुनने की 3 बड़ी वजहें
हयात के मैनेजिंग डायरेक्टर मिशेल मोराउ का कहना है कि हनीमून वह पहली बड़ी ट्रिप है जो एक कपल साथ में तय करता है. इसकी यादें ताउम्र साथ रहती हैं, इसलिए सही जगह का चुनाव आपकी शादीशुदा जिंदगी को एक खुशहाल शुरुआत दे सकता है. हनीमून डेस्टिनेशन चुनने की पहली वजह मौसम है. 47 प्रतिशत कपल अक्सर मौसम का ध्यान रखते हैं. वो उन जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां धूप खिली हो और मौसम सुहाना हो. दूसरी वजह पैसा-वसूल डेस्टिनेशन का चुनाव है. 45 प्रतिशत कपल्स के लिए बजट और उसमें मिलने वाली सुविधाएं बहुत मायने रखती हैं. तीसरी वजह फोटो और रोमांस लायक जगह का होना है. 24 प्रतिशत कपल्स की राय है कि वो उन जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां वो रोमांस भी कर सकें और बेहतरीन फोटो मेमोरीज भी बना सकें.

ये हैं टॉप 10 देश, जहां हनीमून मनाने वाले कपल्स आज भी हैं ‘Happy’
सर्वे के मुताबिक, शादीशुदा कपल्स ने जिन 10 जगहों को बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बताया है. उस लिस्ट के मुताबिक, इटली पहले नंबर पर है. 87.5% लोगों ने इटली को टॉप पर रखा है. दूसरे नम्बर पर थाईलैंड (86.7%) और तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया (85.2%) है. चौथे नंबर पर जमैका (84.6%), पांचवे स्थान पर पुर्तगाल (84.2%) और छठवें पायदान पर अमेरिका (81.9%) है. इसके बाद क्रमश: जापान (81.8%), मालदीव और मॉरीशस (81.3%) तथा स्पेन (79.6%) हैं. ऐसे में अगर आप भी शादी के बाद कहीं हनीमून मनाने जाना चाहते हैं, तो इन देशों को चुन सकते हैं. ये देश न सिर्फ अच्छी यादें देंगे, बल्कि भविष्य में भी खुशहाल जिंदगी की गारंटी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply